रायपुर, 04 जून 2026।राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से लेखक डॉ. लोकेश पटेल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान डॉ. पटेल ने मंत्री को पद्मश्री जागेश्वर यादव के प्रेरणादायी जीवन और संघर्षों पर आधारित अपनी नवीन पुस्तक ‘बिरहोर जननायक’ की प्रति भेंट की। इस अवसर पर स्वयं पद्मश्री जागेश्वर यादव भी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने सामाजिक जीवन के अनुभव साझा किए।
बिरहोर समुदाय के उत्थान की प्रेरक गाथा
मुलाकात के दौरान मंत्री टंक राम वर्मा ने पुस्तक का अवलोकन करते हुए इसके प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने जशपुर जिले में ‘बिरहोर के भाई’ के नाम से प्रसिद्ध जागेश्वर यादव द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों, खासकर बिरहोर समुदाय के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण, करुणा और मानवता का उच्चतम उदाहरण है।
1980 से जारी है निरंतर संघर्ष
गौरतलब है कि जागेश्वर यादव वर्ष 1980 से बिरहोर समुदाय की शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक जागरूकता के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से आज इस समुदाय में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है और कई परिवार आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हुए हैं।
युवाओं और शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत
डॉ. लोकेश पटेल की यह कृति केवल एक जीवनी नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा और जिम्मेदारी का प्रेरक दस्तावेज है। यह पुस्तक युवाओं, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को समाज के वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील बनने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है।
मंत्री टंक राम वर्मा ने इस महत्वपूर्ण और शोधपरक कृति के लिए लेखक को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह पुस्तक समाज के विभिन्न वर्गों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
May 31, 2026 /
31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
May 30, 2026 /
बिलासपुर: आयोजित सुशासन तिहार के कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। इस आयोजन में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी बहस हो गई। पंचायत स्तर पर गोड़ी क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में...