Google Analytics Meta Pixel कुनकुरी में बनेगी पहली आधुनिक कॉलोनी, 97 आवासों का निर्माण शुरू - Ekhabri.com

कुनकुरी में बनेगी पहली आधुनिक कॉलोनी, 97 आवासों का निर्माण शुरू

जशपुर/कुनकुरी। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम गिनाबहार में अटल विहार योजना के तहत पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी विकसित की जाएगी। इस परियोजना के तहत विभिन्न आय वर्गों के लिए कुल 97 आवासों का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में योजनाबद्ध आवासीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Read Also  बंजर जमीन में पपीता से समूह ने किया 40 लाख का व्यवसाय, मुख्यमंत्री से कहा कि हमारा ट्वीटर एकाउंट भी, पोस्ट जरूर रिट्वीट करें


 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार सभी 33 जिलों में आवासीय योजनाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में कुनकुरी में यह परियोजना शुरू की जा रही है, जिससे स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

 

आवास मंत्री एवं जशपुर के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर यह परियोजना लगभग 7 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी, जिसके लिए 17 करोड़ 15 लाख 71 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। योजना के तहत EWS एवं LIG श्रेणी के 91 मकान बनाए जाएंगे।

 

शासन द्वारा गृह निर्माण मंडल को मात्र 1 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से भूमि आवंटित की गई है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को EWS श्रेणी में 80,000 रुपये तथा LIG श्रेणी में 40,000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

 

मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि यह कॉलोनी आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी, जिसमें चौड़ी सड़कें, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण, जल निकासी प्रणाली एवं अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

परियोजना स्थल कुनकुरी-बगीचा मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह क्षेत्र प्रमुख संस्थानों जैसे हॉलीक्रॉस मिशन अस्पताल, लोयला स्कूल एवं कॉलेज के नजदीक है। भविष्य में आसपास शासकीय अस्पताल एवं अन्य सरकारी भवनों के निर्माण की भी योजना है।

Read Also  माघी पर्व के लिए मायके आईं दो बेटियां तीन बच्चों सहित जिंदा जलीं, एक दामाद की भी गई जान

 

गौरतलब है कि कुनकुरी में अब तक कोई व्यवस्थित कॉलोनी विकसित नहीं हुई थी। ऐसे में यह परियोजना न केवल आवासीय सुविधा प्रदान करेगी, बल्कि निवेश के लिहाज से भी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

Tata IPL में RCB की शानदार जीत

By Reporter 5 / May 31, 2026 / 0 Comments
  RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल   अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *