Google Analytics Meta Pixel नैनो उर्वरक से धान उत्पादन बढ़ा, लागत में आई कमी: किसान का अनुभव - Ekhabri.com

नैनो उर्वरक से धान उत्पादन बढ़ा, लागत में आई कमी: किसान का अनुभव

रायपुर, 5 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों का प्रभाव अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। नई तकनीकों को अपनाकर किसान न केवल फसल उत्पादन बढ़ा रहे हैं, बल्कि खेती की लागत में भी उल्लेखनीय कमी ला रहे हैं।

 

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम दूधीपाली के प्रगतिशील किसान निरंजन सिदार ने धान की खेती में नैनो उर्वरकों का उपयोग कर बेहतर परिणाम हासिल किए हैं। किसान के अनुसार, उन्होंने खेती की शुरुआत नैनो डीएपी से बीज उपचार कर की और इसके बाद फसल की वृद्धि अवस्था में नैनो डीएपी व नैनो यूरिया का छिड़काव किया।

 

इस वैज्ञानिक पद्धति के उपयोग से फसल में रोग और कीटों का प्रकोप कम हुआ, जिससे फसल अधिक स्वस्थ और मजबूत बनी। साथ ही धान की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला।

 

किसान ने बताया कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से खेती की लागत में कमी आई है। इन उर्वरकों को कीटनाशकों के साथ मिलाकर छिड़काव करने से अलग-अलग बार मजदूरी की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है।

 

कृषि विभाग भी किसानों को नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग के प्रति लगातार जागरूक कर रहा है। विभाग के अनुसार, नैनो डीएपी का उपयोग बीजोपचार, पौध उपचार और प्रारंभिक वृद्धि अवस्था में किया जा सकता है, जबकि नैनो यूरिया का उपयोग फसल की पोषण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विभिन्न चरणों में किया जाता है।

 

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अनुशंसित मात्रा और विधि से नैनो उर्वरकों का उपयोग करने पर उत्पादन में वृद्धि, गुणवत्ता में सुधार और लागत में कमी सुनिश्चित होती है।

Read Also  घासीदास का संदेश एकता और शांति का मूलमंत्र : सीएम साय

 

विशेषज्ञों के अनुसार, बीज उपचार के लिए 1 किलोग्राम बीज में 5 मिलीलीटर नैनो डीएपी का घोल मिलाकर 20 मिनट तक छांव में सुखाने के बाद बुवाई करनी चाहिए। वहीं, रोपाई से पहले पौध उपचार के लिए 1 लीटर पानी में 5 मिलीलीटर नैनो डीएपी का घोल बनाकर 20 मिनट तक पौध को उसमें डुबोना लाभकारी होता है।

 

फसल के 30–35 दिन बाद पहला छिड़काव और 25–30 दिन बाद दूसरा छिड़काव करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों ने कॉपर युक्त कीटनाशकों और फफूंदनाशकों के साथ नैनो उर्वरकों का उपयोग न करने की सलाह दी है।

 

नैनो उर्वरकों का यह प्रयोग कृषि क्षेत्र में नई दिशा दे रहा है और किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *