आचार्या धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर नाथ) को इन दिनों हर कोई जानता है। बाबा बागेश्वर धाम में लोगों की असीम आस्था देखने को मिल रही है। बच्चे, बूढ़े से लेकर युवा तक आचार्य शास्त्री के पंडाल में देखने को मिल रहे हैं। अपने चमत्कारिक प्रभाव के कारण जहां एक ओर लोग इन पर असीम आस्था बरसा रहे हैं वहीं नेशनल मीडिया में भी आचार्य अब छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर में हो रहे इनके कथा वाचन में दिखाए जाने वाले चमत्कार को देख हर कोई स्तब्ध है। लंबे तर्क वितर्क के साथ आचार्य ने उन सभी को करारा जवाब दिया जो उन्हें चैलेंज कर रहे थे।
बीती रात गुरु दीक्षा कार्यक्रम से कुछ समय पहले आचार्य के पंडाल में जन सैलाब उमड़ता दिखा। रात करीब 12:00 बजे लोग सीताराम के नारे लगाते नजर आए किसी की आंख में आंसू था, तो कुछ आचार्य की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते रहे। इस बीच गाड़ी के सायरन के साथ आचार्य भवन पहुंचे लोगों की भक्ति और आस्था को देखकर वह खुद भी अपने आप को उनके करीब जाने से नहीं रोक पाए और एक बार फिर से पंडाल में पहुंचकर प्रश्नोत्तरी के साथ शुरू हुई छोटी सी मुलाकात लोगों के लिए बेहद खास और रोचक बन गई। जहां एक और लोग सीताराम सीताराम के नारे लगा रहे थे, वहीं दूसरी ओर एक युवक ने उठकर अपनी भावनाओं को बेहद खास अंदाज में बाबा तक पहुंचाया उसने जोर से चिल्ला कर Baba I Love u कह दिया जिसे सुन आचार्य बड़े ही शर्मा गए और अपने एक युवा भक्त की इस तरह से भावना की व्यक्ति को देखकर वह भी हंस पड़े। आचार्य ने बड़े ही कोमलता से मुस्कुरा कर उसे बोला कि अरे पगले ऐसे नहीं कहते…. कहो सीताराम सीताराम, फिर क्या था वहां बैठे सभी लोगों ने खूब हंसी के ठहाके लगाए और सीता राम सीता राम का नाम जपने लगा।
इस प्रश्नोत्तरी के दौरान आचार्य शास्त्री ने सभी को यह हिदायत दी कि कोई भी उनसे व्यक्तिगत प्रश्न नहीं पूछे बल्कि इस समय को अध्यात्म से जोड़ते हुए आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी सीमित रखें। यही कारण है कि बहुत से लोगों ने अपने मन की शंकाओं को आचार्य के सामने रखा जिससे उन्होंने बेहद खूबसूरत तरीके से लोगों को उत्तर दिया।
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित प्रसिद्ध कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में इस वर्ष पर्यटकों के लिए सफारी सत्र निर्धारित समय से 12 दिन पहले शुरू कर दिया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार पर्यटकों की सुविधा को ध्यान...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...