रायपुर, 05 जून 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक समाज के वास्तविक निर्माता हैं, जो अपने परिश्रम से देश और समाज की मजबूत नींव तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्रमिक परिवारों के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 22 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इन सभी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत दो-दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
इनमें कक्षा 10वीं के 9 और कक्षा 12वीं के 13 छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जो प्रदेश के विभिन्न जिलों से आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि श्रमिक परिवारों के संघर्ष और संकल्प की प्रेरक कहानी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की मंशा है कि श्रमिकों के बच्चे केवल श्रमिक बनकर न रह जाएं, बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासक और वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करें। इसके लिए सरकार शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर योजनाएं चला रही है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 28 हजार 754 श्रमिक परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 7.79 करोड़ रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में अंतरित की। यह राशि गणवेश, छात्रवृत्ति, साइकिल, औजार सहायता और पेंशन योजनाओं सहित कई योजनाओं के अंतर्गत दी गई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार श्रमिकों के लिए लगभग 70 प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है और सभी पात्र हितग्राहियों तक इनका लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस के तहत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, श्रम विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रमिक परिवार उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...