रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने डिजिटल एडिक्शन को वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को ‘पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस’ से बाहर निकलकर वास्तविक जीवन में सोचने और समझने की क्षमता विकसित करनी होगी।

राज्यपाल ने कहा कि डिजिटल लत का प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि दृढ़ संकल्प के साथ 30 दिनों में इस लत से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर खेलकूद और बाहरी गतिविधियों के लिए प्रेरित करना जरूरी है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि समाज और मानवता के प्रति नए दायित्वों को निभाने का संकल्प लेने का भी महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने नवस्नातक चिकित्सकों को प्रदेश के स्वास्थ्य प्रहरी बताते हुए विशेष रूप से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में सेवा देने का आह्वान किया।
समारोह में मेडिकल, डेंटल, आयुर्वेद, होम्योपैथी, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न संकायों के कुल 9,194 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 7,545 स्नातक, 1,645 स्नातकोत्तर और 5 सुपर स्पेशियलिटी डिग्रीधारी शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया।
राज्यपाल ने नवस्नातक डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम है। उन्होंने ‘नेबरहुड डॉक्टर’ की अवधारणा को पुनर्जीवित करने और ‘गोल्डन ऑवर’ में त्वरित उपचार की अहमियत पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए बताया कि नया रायपुर में 100 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक मेडिसिटी विकसित की जा रही है, जिसमें 5,000 से अधिक बिस्तरों की सुविधा होगी। इसके अलावा रायगढ़, सरगुजा और बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण का आह्वान किया और मानव, पशु एवं प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने पर जोर दिया।
इस कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विशेषज्ञ डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा, कुलपति डॉ. पी.के. पात्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...