रायपुर, 6 जून 2026।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता देने की बात कही और इसके लिए संबंधित कलेक्टरों को जिम्मेदार ठहराया।
गरियाबंद जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित रायपुर संभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के लाभों की जानकारी दें, ताकि आधुनिक कृषि तकनीकों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सके। साथ ही अवैध रेत उत्खनन पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक के दौरान सुपेबेड़ा क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए तेल नदी पर एनीकट निर्माण हेतु 7 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
करीब साढ़े तीन घंटे तक चली इस बैठक में रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद और बलौदाबाजार जिलों के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण और जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार केवल शिकायत निवारण नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद और योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने का माध्यम है। इसी उद्देश्य से वे लगातार जिलों का दौरा कर फीडबैक ले रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...