धमतरी : शहर के साल्हेवार पारा वार्ड स्थित गाड़ा पारा इलाके में गुरुवार को कथित रूप से गौवंश का मांस काटे जाने की सूचना मिलने के बाद माहौल अचानक गर्मा गया। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक गली के भीतर स्थित स्थान पर बड़ी मात्रा में कटा हुआ मांस मिलने का दावा किया गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि मामले में संलिप्त बताए जा रहे व्यक्ति को घटना की भनक लगते ही वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस ने घटनास्थल से बरामद संदिग्ध मांस और अन्य सामग्री को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार संदिग्ध की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
इधर स्थानीय नागरिकों और हिंदू संगठनों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामग्री की वैज्ञानिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...
By User 6 /
June 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...
By User 6 /
June 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...