Google Analytics Meta Pixel चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी, विकास को नई रफ्तार - Ekhabri.com

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी, विकास को नई रफ्तार

रायपुर, 17 जून 2026। छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिल गई है। ₹755 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना राज्य के औद्योगिक विकास, बेहतर रेल कनेक्टिविटी और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में रेलवे नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है।

 

इस परियोजना के पूरा होने के बाद रेल यातायात अधिक सुगम होगा और ट्रेनों की आवाजाही में सुधार आएगा। इससे न केवल यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी बल्कि भविष्य में नई यात्री ट्रेनों के संचालन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

 

कोरबा, जिसे देश की ऊर्जा राजधानी कहा जाता है, वहां से बड़े पैमाने पर कोयले की आपूर्ति होती है। चांपा-कोरबा रेल खंड कोयला खदानों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है। तीसरी रेल लाइन बनने से कोयला परिवहन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना केवल परिवहन तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से उद्योगों को मजबूती मिलेगी, निवेश के अवसर बढ़ेंगे और रोजगार सृजन होगा। इससे कोरबा, जांजगीर-चांपा और आसपास के क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

Read Also  दुर्ग के पीएम श्री स्कूल में निरीक्षण, टॉपर्स को मिला सम्मान

 

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में रेल परियोजनाओं पर 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कार्य जारी है। जहां वर्ष 2014 में रेल बजट लगभग 300 करोड़ रुपये था, वहीं अब यह बढ़कर 7,470 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही 32 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण भी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना राज्य के विकास को नई ऊर्जा देगी और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *