रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन क्षमता का परचम लहराया है। गोवा में आयोजित प्रतिष्ठित ‘इंडिया टुडे टूरिज्म समिट एंड अवॉर्ड्स 2026’ में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड को ‘कल्चरल टूरिज्म विनर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय परंपराओं, लोककला और पर्यटन क्षेत्र में किए गए नवाचारों की राष्ट्रीय मान्यता है।
केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यह पुरस्कार प्रदान किया, जिसे राज्य की ओर से पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रहण किया। इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटन मंत्री, विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जीवंत संस्कृति और जनजातीय विरासत को मिली पहचान
यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ द्वारा अपनी लोक संस्कृति, जनजातीय परंपराओं, हस्तशिल्प, लोक उत्सवों और सांस्कृतिक धरोहरों को पर्यटन विकास से जोड़ने के सतत प्रयासों का परिणाम है। राज्य ने पिछले कुछ वर्षों में सांस्कृतिक पर्यटन को अपनी नीति के केंद्र में रखते हुए योजनाबद्ध विकास किया है, जिससे देशभर का ध्यान आकर्षित हुआ है।
राष्ट्रीय मंच पर छाया छत्तीसगढ़ का पर्यटन मॉडल
समिट के दौरान आयोजित पैनल चर्चा ‘हिडन इंडिया: हाउ इमर्जिंग डेस्टिनेशंस आर ड्राइविंग डोमेस्टिक टूरिज्म ग्रोथ’ में छत्तीसगढ़ का पर्यटन मॉडल विशेष चर्चा का विषय रहा। इस दौरान राज्य के पर्यटन क्षेत्र की उपलब्धियों, निवेश संभावनाओं और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से विचार साझा किए गए।
पर्यटन को बनाया आर्थिक और सांस्कृतिक सशक्तिकरण का माध्यम
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल पर्यटन स्थलों का विकास नहीं, बल्कि इसे स्थानीय लोगों की आजीविका, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनाना है।
सामूहिक प्रयासों का मिला परिणाम
यह सम्मान प्रदेशवासियों, पर्यटन विभाग, टूरिज्म बोर्ड, कलाकारों, शिल्पकारों और स्थानीय समुदायों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इससे राज्य में पर्यटन निवेश, रोजगार के अवसर और पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
सांस्कृतिक पर्यटन में बना विशिष्ट मॉडल
छत्तीसगढ़ ने सांस्कृतिक पर्यटन का एक अनूठा मॉडल विकसित किया है। बस्तर की जनजातीय संस्कृति, सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर, भोरमदेव मंदिर समूह और चित्रकोट-तीरथगढ़ जैसे प्राकृतिक स्थल राज्य की पहचान को मजबूत करते हैं।
राष्ट्रीय पहचान से खुले नए अवसर
यह सम्मान न केवल राज्य की बढ़ती पर्यटन पहचान का प्रतीक है, बल्कि भविष्य में छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख सांस्कृतिक पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...