रायपुर, 18 जून 2026।छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग सह संचालन समिति की बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि राज्य के सभी सरकारी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को नियमित रूप से गरम भोजन और पूरक पोषण उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में कहा गया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जमीनी स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग जरूरी है। साथ ही स्कूलों में भोजन बनाने के लिए रसोई गैस (एलपीजी) की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
**शहरी क्षेत्रों में सेंट्रल किचन व्यवस्था लागू करने पर जोर**
बैठक के दौरान शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कार्ययोजना और सेंट्रल किचन मॉडल पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों और आसपास के स्कूलों में सेंट्रल किचन के माध्यम से भोजन तैयार कर सप्लाई किया जाए, जिससे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता बेहतर बनी रहे।
**महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा बढ़ावा**
योजना को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ते हुए कृषि विभाग को निर्देश दिए गए कि महिला स्व-सहायता समूहों को सब्जी और मसालों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इससे स्कूलों में बच्चों को ताजी और पौष्टिक सब्जियां मिलेंगी, वहीं महिला समूहों की आय में भी वृद्धि होगी।
**राज्य में 56 हजार से अधिक स्कूलों में संचालित योजना**
बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 56 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में यह योजना लागू है। इसके तहत 29 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को प्रतिदिन गरम भोजन और पूरक पोषण दिया जा रहा है। इस कार्य में 86 हजार से अधिक रसोइयों की भागीदारी है।
**बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी**
बैठक में स्कूल शिक्षा, कृषि, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, राजस्व, पंचायत, वित्त, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...