Google Analytics Meta Pixel नए सत्र में बड़ा बदलाव, अब समय पर होंगी कॉलेज परीक्षाएं - Ekhabri.com

नए सत्र में बड़ा बदलाव, अब समय पर होंगी कॉलेज परीक्षाएं

रायपुर | 18 जून 2026, उच्च शिक्षा में बड़े सुधार की तैयारी, समय पर होंगी परीक्षाएं प्रदेश में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और अनुशासित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने राज्य के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों, शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए स्पष्ट किया कि इस सत्र में शैक्षणिक कैलेंडर का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इससे परीक्षाएं और परिणाम तय समय पर घोषित हो सकेंगे।

 

मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा में पारदर्शिता और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई महत्वपूर्ण सुधार लागू कर रही हैं। इनमें नई शिक्षा नीति (NEP 2020) का प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा, एकीकृत नियामक व्यवस्था और विद्यार्थियों की अनिवार्य उपस्थिति जैसे कदम शामिल हैं। उन्होंने कॉलेज परिसरों में अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

 

 

 

*छात्रों के लिए हर कॉलेज में बनेगा हेल्प डेस्क*

 

छात्र हित को ध्यान में रखते हुए सभी महाविद्यालयों में ‘हेल्प डेस्क’ स्थापित करने की घोषणा की गई है। इस व्यवस्था से विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा और उन्हें बार-बार भटकना नहीं पड़ेगा।

 

 

 

 

*समय पर प्रवेश जरूरी, नहीं बढ़ेगी तारीख*

 

मंत्री ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे मेरिट के आधार पर समय पर प्रवेश लें। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी होने से पढ़ाई भी निर्धारित समय पर शुरू होगी और बार-बार तिथि बढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Read Also  विधानसभा का शीतकालीन सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

 

 

 

*NEP 2020 के तहत समयबद्ध पढ़ाई और परीक्षा*

 

सभी कॉलेजों में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पाठ्यक्रम समय पर पूरा हो, सेमेस्टर परीक्षाएं तय समय पर आयोजित हों और परिणाम भी निर्धारित अवधि में जारी किए जाएं। साथ ही छात्रों को सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे उनके समग्र विकास को बढ़ावा मिल सके।

 

 

*युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार प्रतिबद्ध*

 

मंत्री ने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के माध्यम से अपने कौशल का विकास करें और देश को विकसित बनाने में योगदान दें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *