रायपुर।छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार (सिन्हा)दक्षिण मंडल रायपुर द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 25दिसम्बर को डड़सेना कलार (सिन्हा) समाज भवन परिसर मोतीनगर बोरियाखुर्द में किया गया जिसमें 12बजे सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान का पूजा आरती कर सम्बंध नामक पत्रिका का विमोचन किया गया। 1बजे बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति किया गया।1बजे स्नेह भोज के बाद दोपहर 1.30 को युवक -युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन महिला मंच रानी सिन्हा द्वारा किया गया।
साथ ही 25 दिसम्बर को मुख्यतिथि के रूप में उद्योग मंत्री कवासी लखमा व रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र विधायक बृज मोहन अग्रवाल साथ ही विधायक संगीता सिन्हा का सत्कार समारोह कलार समाज रायपुर दक्षिण मंडल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा जी द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश भर के युवक युवती और स्वजातीय बंधुओं ने लगभग 5000 से 6000 की संख्या में उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर जिला यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष पलाश मल्होत्रा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा, यूथ कांग्रेस के प्रचार प्रसार मंत्री गिरीश दुबे कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित हुए। डड़सेना कलार समाज के प्रदेश संरक्षक भोजराम डड़सेना, प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिन्हा प्रदेश महामंत्री प्रेमलाल सिन्हा, जिला अध्यक्ष भूषण लाल सिन्हा की उपस्थिति मे ‘संबंध’ नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया।
बाहर से आए हुए युवक युवतियों के परिचय के लिए अलग मंच का निर्माण किया गया था। मुख्य अतिथि के संबोधन के लिए अलग से मंच की व्यवस्था थी जिससे कि परिचय सम्मेलन में किसी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो। इसके अलावा मंडलेश्वर पन्नालाल सिन्हा के द्वारा बोरिया स्थित जमीन जिसे समाज ने 08 वर्षो से आरक्षित रखा है को समाज के नाम करने पर सरकार पर जोर डाला और कहा की एक समाज के लिए चार सामुदायिक भवन व छात्रावास है दूसरी ओर हमारे समाज के प्रति उदासीनता अच्छी बात नहीं है और आये हुए तीनो अतिथियों मंत्री कवासी लखमा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल,संगीता सिन्हा को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर आरक्षित भूमि पर कार्य अतिशीघ्र करने का निवेदन किया जिसे आये हुए तीनो नेताओं ने मिला कर कार्य करने का आश्वासन दिया। अंत मे तीनो नेताओं को समाज का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी संरक्षक कृपा राम सिन्हा,सचिव प्रेमप्रकाश गजेन्द्र,कोषाध्यक्ष डोमार सिन्हा, क्षेत्राधिकारी मेवालाल सिन्हा, प्रेमनाथ सिन्हा, कुँवर विजय सिन्हा, बिहारी लाल सिन्हा, चंद्र प्रकाश सिन्हा व साथ ही वार्ड प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...