रायपुर, 03 जुलाई 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों राज्यों के बीच विकास, संस्कृति और मीडिया सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए उत्तराखंड के समग्र विकास मॉडल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार “विकास भी, विरासत भी” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, जिसमें सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ आधुनिक विकास को संतुलित किया जा रहा है।
उन्होंने नैनीताल, गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों के लिए अलग-अलग विकास प्राधिकरणों के गठन का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों का संतुलित सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड ऋषियों और संतों की पावन भूमि है, जिसकी आध्यात्मिक पहचान को संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने छत्तीसगढ़ सरकार की मीडिया हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारों के कल्याण और मीडिया की स्वतंत्रता को मजबूत करने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी रहा है। उन्होंने इस भ्रमण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की भी प्रशंसा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने छत्तीसगढ़ सहित देशभर के मीडिया प्रतिनिधियों को अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले भव्य महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से देशभर की मीडिया को देवभूमि की आध्यात्मिक ऊर्जा और व्यवस्थाओं को नजदीक से देखने का अवसर मिलेगा।
छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के बीच यह संवाद सांस्कृतिक और वैचारिक आदान-प्रदान को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। यह पहल भविष्य में अंतर्राज्यीय सहयोग और राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करेगी।
इस प्रतिनिधिमंडल में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जगदलपुर, राजनांदगांव, कोरिया और धमतरी सहित विभिन्न जिलों के मीडिया प्रतिनिधि एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...