रायपुर, 03 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम पंचायत झोंका में विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी गई। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने यहां विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने 27 लाख रुपए से अधिक की नई विकास योजनाओं की घोषणा की। इस मौके पर महामाया मंदिर सामुदायिक भवन, केश डबरी प्रवेश द्वार, पचरी निर्माण, महतारी सदन, मुक्तिधाम शेड, तालाब गहरीकरण और रंगमंच भवन सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही कुर्मी पारा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया।
मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
*महत्वपूर्ण घोषणाएं:*
ग्रामीणों की मांग के अनुसार कई विकास कार्यों की घोषणा की गई, जिनमें प्राथमिक शाला में सुलभ शौचालय निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, छापड़ तालाब गहरीकरण के लिए 10 लाख रुपये, मुक्तिधाम शेड निर्माण हेतु 7 लाख रुपये, तालाबों में पचरी निर्माण के लिए 3 लाख रुपये और सामुदायिक भवन एवं ज्योति कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जागृति महिला मंडल को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा भी की गई।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत झोंका के सरपंच हरीराम धुव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...