रायपुर, 4 जुलाई 2026।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन 3 जुलाई, शुक्रवार को संपन्न हुआ, जिसमें देशभर के 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से 260 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन में मीडिया नोडल अधिकारी, सोशल मीडिया नोडल अधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी एवं राज्य जनसंपर्क विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ से सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, अपर संचालक जनसंपर्क विभाग सहित प्रदेश के सभी 33 जिलों के जिला जनसंपर्क अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की सभी कार्यवाहियां संविधान, निर्वाचन कानूनों और पारदर्शी दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित होती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक और फर्जी सूचनाओं के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सही और तथ्यात्मक जानकारी का प्रसार लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड मतदान प्रतिशत को भारतीय मतदाताओं के लोकतांत्रिक प्रणाली पर गहरे विश्वास का प्रतीक बताया।

वहीं, चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डीपफेक और भ्रामक डिजिटल कंटेंट से उत्पन्न चुनौतियों का उल्लेख किया। उन्होंने अधिकारियों से आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इन चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने का आह्वान किया। साथ ही, चुनावी साक्षरता क्लबों के माध्यम से युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
सम्मेलन में निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों से संबंधित संचार रणनीतियों, मतदाता सूची प्रबंधन, मतदान और मतगणना प्रक्रिया, ECINet, मीडिया प्रबंधन, प्रेस विज्ञप्ति लेखन और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के तहत समूहों में निर्वाचन प्रक्रिया का प्रदर्शन कराया गया तथा प्रदर्शनी और मीडिया कॉर्नर का अवलोकन भी कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रभावी संचार की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों पर चर्चा की। सम्मेलन का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...