Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को लेकर बड़ा प्लान, रोजगार पर जोर - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को लेकर बड़ा प्लान, रोजगार पर जोर

रायपुर, 5 जुलाई। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला के रायपुर आगमन पर छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन और पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया।

 

सुमन बिल्ला भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर में आयोजित दो दिवसीय मंत्रिमंडल चिंतन शिविर में पर्यटन विषय के प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान राज्य में पर्यटन विकास की संभावनाओं और रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और जनजातीय विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ। विशेषज्ञों ने पारिस्थितिकी पर्यटन, धार्मिक पर्यटन, वन्यजीव पर्यटन, पुरातात्विक और जनजातीय पर्यटन के विकास पर विशेष जोर दिया।

 

चर्चा के दौरान यह भी रेखांकित किया गया कि पर्यटन क्षेत्र में योजनाबद्ध निवेश और विकास से राज्य में रोजगार सृजन, स्थानीय उद्यमिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सकती है। स्थानीय समुदायों की भागीदारी के साथ एक संतुलित पर्यटन मॉडल विकसित करने पर सहमति बनी, जिससे सांस्कृतिक संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

 

बैठक में पर्यटन अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार, डिजिटल प्रचार-प्रसार, होम-स्टे व्यवस्था को बढ़ावा देने तथा स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों को पर्यटन से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

 

इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिकतम स्तर तक पहुंचाने और पर्यटन क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया।

Read Also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आमागोहन में सुशासन संवाद, घोषणाएं भी कीं

 

उल्लेखनीय है कि चिंतन शिविर के दौरान सुमन बिल्ला ने “सतत समृद्धि के आधार के रूप में पर्यटन” विषय पर विशेष व्याख्यान दिया और “आगे की राह – विचार मंथन” सत्र का संचालन भी किया।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्र और राज्य के संयुक्त प्रयासों से छत्तीसगढ़ का पर्यटन क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छू सकता है, जिससे राज्य की जैव विविधता, ऐतिहासिक धरोहर और जनजातीय संस्कृति को वैश्विक पहचान मिलेगी, साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *