रायपुर, 5 जुलाई 2026। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण, सुशासन को अधिक प्रभावी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप प्रशासनिक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का सफल समापन हुआ। यह शिविर सुशासन एवं अभिसरण विभाग और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि चिंतन शिविर अब केवल विचार-विमर्श का मंच नहीं, बल्कि शासन में ठोस सुधारों का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, तकनीक-संचालित और नागरिकों
की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रशासन विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर से प्राप्त सुझावों को जल्द ही नीतिगत और प्रशासनिक स्तर पर लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले चिंतन शिविरों से मिले सुझावों के आधार पर कई महत्वपूर्ण नवाचार लागू किए गए हैं। मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली से कामकाज में तेजी और पारदर्शिता आई है, वहीं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के जरिए नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित हुआ है। ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से 36 विभागों की 520 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे आम जनता को बड़ी सुविधा मिली है।
शिविर के दूसरे दिन ‘सतत समृद्धि के इंजन के रूप में पर्यटन’ विषय पर चर्चा हुई। पर्यटन विशेषज्ञ सुमन बिल्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक, जनजातीय और सांस्कृतिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने निवेश, अवसंरचना और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
‘विकासपरक राजनीति’ विषय पर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने जिला-केंद्रित विकास मॉडल पर बल देते हुए कहा कि जिला ही विकास का वास्तविक केंद्र होना चाहिए। उन्होंने जिला जीडीपी आधारित योजना और स्थानीय संसाधनों के अनुसार विकास रणनीति बनाने की आवश्यकता बताई।
समापन सत्र में डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने सुशासन, नेतृत्व विकास और नीति-क्रियान्वयन के विभिन्न आयामों पर अपने विचार रखे। वहीं उद्घाटन सत्र में आध्यात्मिक चिंतक गौर गोपाल दास ने मूल्य-आधारित नेतृत्व को प्रभावी शासन की आधारशिला बताया।
शिविर में ‘इमर्जिंग टेक्नोलॉजी’, कृषि समृद्धि, पर्यटन और नेतृत्व विकास जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। नीति आयोग के प्रो. अभय करंदीकर ने एआई, 5जी, ड्रोन और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के उपयोग से शासन को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
कृषि सत्र में विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और आधुनिक तकनीकों के जरिए किसानों की आय बढ़ाने पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 से प्राप्त सुझाव राज्य की भविष्य की नीतियों और विकास कार्यक्रमों की दिशा तय करेंगे। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में यह शिविर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
September 30, 2026 /
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...