रायपुर, 6 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रख्यात शिक्षाविद् एवं राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को स्मरण किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मां भारती के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने देश की अखंडता और एकता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए ही एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी उनके सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।










