रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों के हितों पर उत्कृष्ट पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित ‘मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड’ समारोह में प्रदेश के 9 पत्रकारों और 2 फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और बाल अधिकारों से जुड़े विषयों पर प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए प्रदान किया गया।

वर्ष 2020 में शुरू किया गया यह विशेष मीडिया अवार्ड राज्य में अपनी तरह का पहला प्रयास है, जिसका उद्देश्य बाल अधिकारों को समाज और विकास के केंद्र में लाना है। कार्यक्रम में इस वर्ष ‘बाल अधिकारों के लिए सशक्त मीडिया, सुरक्षित बचपन की दिशा’ थीम के तहत बड़ी संख्या में प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें से जूरी द्वारा चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
*इन पत्रकारों को मिला सम्मान*
डिजिटल मीडिया श्रेणी में रूचि पांडेय को सम्मानित किया गया। प्रिंट मीडिया में अनुज नहरिया, विक्रम तिवारी, यशवंत चक्रधारी और यशवंत सिन्हा को पुरस्कार मिला। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुश अग्रवाल को सम्मानित किया गया। फोटो पत्रकारिता के लिए प्रदीप डडसेना और हेमंत गोस्वामी को सम्मान दिया गया, जबकि रचनात्मक उत्कृष्टता के लिए जॉन राजेश पॉल, आर के गांधी और नारद योगी को सम्मानित किया गया।
*होटल सयाजी में आयोजित हुआ समारोह*
राजधानी रायपुर स्थित होटल सयाजी में आयोजित कार्यक्रम में यूनिसेफ की प्रमुख सीमा कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर समाज को जागरूक करने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। डॉ. निर्मला यादव और डॉ. स्मृति देवांगन ने राज्य की स्वास्थ्य प्राथमिकताओं पर अपने विचार साझा किए। वहीं, संचार विशेषज्ञ अनिल गुलाटी ने मीडिया की जागरूकता बढ़ाने में भूमिका पर प्रकाश डाला। यूनिसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह ने संगठन के कार्यों और योगदान की विस्तृत जानकारी दी।
*बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की पहल*
यह पुरस्कार न केवल उत्कृष्ट पत्रकारिता को सम्मानित करता है, बल्कि समाज में बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...