Google Analytics Meta Pixel अबूझमाड़ में कॉफी खेती की तैयारी, बस्तर में कृषि क्रांति की शुरुआत - Ekhabri.com

अबूझमाड़ में कॉफी खेती की तैयारी, बस्तर में कृषि क्रांति की शुरुआत

रायपुर, 06 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में आजीविका संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से एक बड़ी पहल की जा रही है। जिला प्रशासन ने बस्तर के इस सुदूर अंचल में कॉफी की खेती शुरू करने की योजना पर काम तेज कर दिया है।

 

इसी क्रम में नारायणपुर कलेक्टर ने भारत सरकार के कॉफी बोर्ड के विशेषज्ञों के साथ कुतुल, कच्चापाल, कोडलियार, ईरकभट्टी और तोके सहित आसपास के क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान कॉफी उत्पादन की संभावनाओं को लेकर वैज्ञानिक अध्ययन किया गया।

 

कॉफी उत्पादन के लिए अनुकूल मिला वातावरण

निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने क्षेत्र की जलवायु, वर्षा, तापमान, मिट्टी की गुणवत्ता और ऊंचाई का परीक्षण किया। कॉफी बोर्ड के अधिकारियों ने पुष्टि की कि अबूझमाड़ का प्राकृतिक वातावरण कॉफी उत्पादन के लिए पूरी तरह अनुकूल है। यहाँ कॉफी आधारित कृषि वानिकी मॉडल विकसित कर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं।

 

चार साल में शुरू होगा उत्पादन, बढ़ेगी आय

विशेषज्ञों के अनुसार, कॉफी के पौधों को तैयार होने में लगभग चार साल का समय लगता है। इसके बाद व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को स्थायी आय का स्रोत मिलेगा। इस परियोजना में स्व-सहायता समूहों और स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

स्थानीय स्तर पर नर्सरी और प्लांटेशन की तैयारी

परियोजना के प्रारंभिक चरण में भूमि चयन, नर्सरी विकास और पौधारोपण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

Read Also  कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा "सीबीएसई-सीजी,बारहवीं - 2022, मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह" का किया जाएगा आयोजन

 

कोरापुट में अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण

कॉफी बोर्ड के सुझाव पर जिले के कृषि अधिकारियों और कर्मचारियों को ओडिशा के कोरापुट भेजा जाएगा। वहाँ वे कॉफी उत्पादन और प्रबंधन की तकनीकी जानकारी प्राप्त करेंगे, ताकि स्थानीय किसानों को बेहतर मार्गदर्शन दिया जा सके।

 

 भविष्य में चाय की खेती की भी संभावना

विशेषज्ञों ने यह भी संकेत दिया है कि अबूझमाड़ क्षेत्र चाय की खेती के लिए भी उपयुक्त हो सकता है। इस दिशा में चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इस महत्वपूर्ण पहल से न केवल बस्तर क्षेत्र में कृषि के नए आयाम खुलेंगे, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार और स्थायी आय के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

1 जुलाई से लागू नई ग्रामीण रोजगार योजना, 125 दिन गारंटी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।देशभर में 1 जुलाई 2026 से ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ योजना लागू होने जा रही है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *