5 गांवों में तालाब गहरीकरण कार्य प्रगति पर, 53,025 घन मीटर अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता का सृजन
रायगढ़, 07 जुलाई 2026:जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संयंत्र के परिधीय 5 गांवों में तालाबों का गहरीकरण कार्य प्रगति पर है। यह पहल वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन तथा किसानों की कृषि आवश्यकताओं को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है।
परियोजना के तहत बरपाली, छोटे भंडार, तिलगी, रुचिदा एवं सरवानी गांवों के कुल 5 तालाबों का गहरीकरण किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने पर लगभग 53,025 घन मीटर अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता का सृजन होगा, जिससे वर्षा जल का संचयन बेहतर होगा और भू-जल पुनर्भरण में सहायता मिलेगी।

इस परियोजना से आसपास के कृषि क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। अनुमानतः रुचिदा में 50 एकड़, बरपाली में 15 एकड़, सरवानी में 20 एकड़ तथा तिलगी में लगभग 25 एकड़ सहित कुल 105 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। इससे फसल उत्पादकता में वृद्धि होगी और वर्षा आधारित खेती पर निर्भरता कम होगी।
तालाब गहरीकरण कार्य जल संरक्षण के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य पालन एवं ग्रामीण आजीविका के अन्य साधनों को भी समर्थन देगा। सभी तालाबों में एक-एक पचरी का निर्माण भी कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के लिए सुविधा मिलेगी।

अदाणी फाउंडेशन स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर ऐसे विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है, जो गांवों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हों। जल संरक्षण पर आधारित यह पहल ग्रामीण विकास और कृषि को दीर्घकालिक आधार प्रदान करेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
July 2, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।देशभर में 1 जुलाई 2026 से ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ योजना लागू होने जा रही है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...
By User 6 /
July 5, 2026 /
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त प्राध्यापक डाॅ. एम.पी. ठाकुर सहित चार कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभा कक्ष में आयोजित समारोह की अध्यक्षता कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने की। ...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे निःशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह अभियान 28 फरवरी 2026 से...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...