रायगढ़, 13 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अदाणी पावर लिमिटेड की प्रस्तावित 1600 मेगावाट Phase-III (2×800 मेगावाट Ultra Super Critical Thermal Power Project) विस्तार परियोजना को लेकर आयोजित पर्यावरणीय जनसुनवाई में ग्रामीणों का ऐतिहासिक जनसमर्थन देखने को मिला। ग्राम सुपा, तहसील पुसौर में आयोजित इस जनसुनवाई में 29 ग्राम पंचायतों के लगभग 1000 ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया।
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल (CECB) द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई के दौरान अधिकांश वक्ताओं ने परियोजना के समर्थन में अपने विचार रखते हुए इसे क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन और औद्योगिक प्रगति के लिए अहम बताया। जनसुनवाई शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुई।

जनसुनवाई की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने की। इस दौरान CECB के क्षेत्रीय अधिकारी मानवेंद्र शेखर पाण्डेय, एसडीएम महेश शर्मा और सहायक कलेक्टर गोकुल आर. के. सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना के तहत संपन्न की गई।
अदाणी पावर लिमिटेड के विशेषज्ञों ने परियोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए Ultra Super Critical Technology, वायु गुणवत्ता प्रबंधन, जल संरक्षण, फ्लाई ऐश प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण प्रबंधन योजना (EMP) के बारे में विस्तार से बताया। ग्रामीणों के सवालों का संतोषजनक जवाब भी दिया गया।
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, व्यापार और परिवहन को गति मिलेगी तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी। कई वक्ताओं ने कंपनी और अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना भी की।
जनसुनवाई में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव और अपेक्षाएं रखीं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि परियोजना के विस्तार के साथ विकास और जनकल्याण की योजनाएं और तेज होंगी।
अदाणी पावर लिमिटेड ने आश्वस्त किया कि परियोजना के सभी कार्य पर्यावरणीय मानकों और सरकारी नियमों के तहत किए जाएंगे। कंपनी ने सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदाय के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस जनसुनवाई में व्यापक जनभागीदारी और सकारात्मक संवाद ने इसे परियोजना की पर्यावरणीय स्वीकृति प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण और सफल चरण बना दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...