रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ नजर आने लगा है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम दरमोहली के प्रगतिशील किसान और लोक कलाकार *भानुप्रताप उर्फ भानु रंगीला* ने अपनी सूझबूझ से पारंपरिक कृषि उपकरण को जुगाड़ तकनीक के माध्यम से *सीड ड्रिल* में बदलकर वैज्ञानिक खेती का सफल मॉडल प्रस्तुत किया है।
कृषि विभाग के सहयोग और *राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (एनएमईओ-ऑयल)* योजना के तहत मिले 80 किलोग्राम गुणवत्तायुक्त मूंगफली बीज का उपयोग करते हुए किसान लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में बुवाई कर रहे हैं। इस नवाचार से कम समय में समान दूरी पर व्यवस्थित बुवाई संभव हुई है, जिससे बीज की बचत, श्रम में कमी और बेहतर अंकुरण की संभावना बढ़ी है।
इस कम लागत वाली तकनीक ने यह साबित किया है कि स्थानीय संसाधनों और रचनात्मक सोच से खेती को अधिक किफायती और प्रभावी बनाया जा सकता है। यह मॉडल अब क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।
कृषि विभाग के उप संचालक **सत्यजीत कंवर** के अनुसार, ऐसे स्थानीय नवाचार खेती में लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक के साथ-साथ स्थानीय प्रयोगों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
राज्य में संचालित योजनाओं के माध्यम से किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे तिलहनी फसलों का रकबा बढ़ने के साथ किसानों की आय में भी लगातार वृद्धि हो रही है।
जिला प्रशासन और कृषि विभाग के संयुक्त प्रयासों का सकारात्मक असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है। किसान भानुप्रताप का यह नवाचार न केवल आत्मनिर्भर खेती की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह दर्शाता है कि सरकारी योजनाओं और किसानों की रचनात्मकता का मेल कृषि क्षेत्र में नई क्रांति ला सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...