रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार एवं बांस वादक विक्रम यादव के स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से दूरभाष पर चर्चा कर उनकी सेहत की जानकारी ली और बेहतर उपचार का भरोसा दिलाया।
संस्कृति मंत्री ने आश्वासन दिया कि कलाकार के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने राजनांदगांव कलेक्टर एवं मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों से भी चर्चा कर विशेष निगरानी में इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विक्रम यादव प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक धरोहर हैं। उन्होंने अपनी बांस वादन कला के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया है। ऐसे कलाकारों के स्वास्थ्य और सम्मान की जिम्मेदारी शासन और समाज दोनों की है।
मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार लोक कलाकारों के संरक्षण और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उल्लेखनीय है कि विक्रम यादव लंबे समय से अस्वस्थ हैं और वर्तमान में उनका इलाज राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। राज्य सरकार ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति का संज्ञान लेते हुए त्वरित उपचार और सहायता सुनिश्चित करने की पहल की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 17, 2026 /
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...
By User 6 /
July 16, 2026 /
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 16, 2026 /
बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया...