Google Analytics Meta Pixel नीट-यूजी में दंतेवाड़ा की बेटियों का कमाल, 10 छात्राएं सफल   - Ekhabri.com

नीट-यूजी में दंतेवाड़ा की बेटियों का कमाल, 10 छात्राएं सफल  

रायपुर, 21 जुलाई 2026।दंतेवाड़ा जिले के ‘छू लो आसमान’ कन्या आवासीय कोचिंग सेंटर, कारली की छात्राओं ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है और बेटियों की इस उपलब्धि की हर ओर सराहना हो रही है।

 

छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

 

संस्था की छात्रा दीपा मरकाम ने 412 अंक हासिल कर सर्वोच्च प्रदर्शन किया। इसके अलावा नेहा नायक (388 अंक), उर्वशी ठाकुर (375 अंक), तनिषा दास (355 अंक), वासनी कोवाशी (345 अंक), दिव्यांजलि मोड़ियामी (317 अंक), पारो मरकाम (312 अंक), प्रार्थना सोरी (310 अंक), रानू कुंजाम (308 अंक) और रिंकी नाग (300 अंक) ने भी सफलता प्राप्त की।

 

इन सभी छात्राओं को काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से एमबीबीएस, बीडीएस, आयुर्वेद और पशु चिकित्सा जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर मिलेगा।

 

मेहनत और अनुशासन का मिला फल

 

संस्था प्रबंधन के अनुसार यह सफलता छात्राओं की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट सीरीज़ और अनुशासित अध्ययन वातावरण का परिणाम है। केंद्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे हर वर्ष बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।

 

जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

 

इस उपलब्धि पर कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर और जिला मिशन समन्वयक हरीश गौतम ने भी छात्राओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

Read Also  स्वागत सत्कार के बाद राजनांदगांव से शुरू हुई संतों की पदयात्रा

 

सरकारी पहल से साकार हो रहे सपने

 

सफल छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय ‘छू लो आसमान’ संस्था के शिक्षकों और मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने भविष्य में चिकित्सक बनकर समाज सेवा का संकल्प लिया। साथ ही दंतेवाड़ा में शासकीय मेडिकल कॉलेज शुरू होने पर खुशी जताते हुए वहीं आगे की पढ़ाई करने की इच्छा भी व्यक्त की।

 

 बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान

 

‘छू लो आसमान’ कन्या आवासीय कोचिंग सेंटर यह साबित कर रहा है कि दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों को यदि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो वे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। यह सफलता जिले की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *