Google Analytics Meta Pixel रविदास जयंती पर ऐतिहासिक निर्णय, प्रदेश में अवकाश और बिक्री बंद - Ekhabri.com

रविदास जयंती पर ऐतिहासिक निर्णय, प्रदेश में अवकाश और बिक्री बंद

रायपुर।राजधानी रायपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कलश वंदन महाअभियान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संत रविदास के समरसता, समानता और भक्ति के संदेश को विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला बताया

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास की जन्मस्थली से लाए गए पवित्र मिट्टी और जल से भरे कलश का विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया और जिलों से आए प्रतिनिधियों को कलश सौंपते हुए गांव-गांव तक अभियान को पहुंचाने का आह्वान किया।

संत रविदास सम्मान में बड़ी घोषणाएं

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में माघी पूर्णिमा के दिन संत रविदास जयंती पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन मांस एवं मदिरा की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित की जाएगी।

 

इसके साथ ही राज्य स्थापना दिवस पर दिए जाने वाले राज्य अलंकरण पुरस्कारों में संत रविदास के नाम से एक पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की गई। नवा रायपुर के एक प्रमुख चौक का नामकरण भी संत रविदास के नाम पर किया जाएगा।

 

संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब-जब समाज में भेदभाव, छुआछूत और अन्याय बढ़ा, तब-तब संतों और महापुरुषों ने समाज को नई दिशा दी। संत रविदास ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से समानता, श्रम और सामाजिक न्याय का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

Read Also  छत्तीसगढ़ के इन दो खिलाड़ियों ने वनडे ट्रॉफी में किया शानदार प्रदर्शन, NCA अंडर-19 वूमेंस कैंप में हुआ चयन

 

उन्होंने संत रविदास के प्रसिद्ध दोहे—

“ऐसा चाहूं राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न…”

का उल्लेख करते हुए इसे आदर्श समाज की परिकल्पना बताया। साथ ही “मन चंगा तो कठौती में गंगा” संदेश को आंतरिक शुद्धता और सच्ची भक्ति का प्रतीक बताया।

 

विकास भी, विरासत भी’ बना मार्गदर्शक

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने “विकास भी, विरासत भी” को सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का आधार बताया।

 

  जन-जन तक पहुंचेगा समरसता अभियान

 

मुख्यमंत्री ने सीर गोवर्धनपुर से पवित्र कलश लेकर आए प्रतिनिधिमंडल की सराहना की और विश्वास जताया कि यह अभियान सामाजिक समरसता का जनआंदोलन बनेगा। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों को कलश सौंपे गए और वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित

 

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, संत समाज के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *