रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर पीपल का पौधा लगाकर ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत की।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में 2500 से अधिक पीपल के पौधों का रोपण किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति संरक्षण केवल पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी भी है। भारतीय परंपरा में वृक्षों को जीवनदाता माना गया है और पीपल का वृक्ष आस्था, आध्यात्मिक चेतना और पर्यावरण संतुलन का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जो विश्व पर्यावरण दिवस 2024 से प्रारंभ हुआ, अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को मातृ सम्मान से जोड़ा गया है, जिससे समाज में प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव बढ़ा है।
प्रदेश में वृक्षारोपण के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। वहीं वर्ष 2026 में ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक है जब पौधों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। नागरिकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि घर, खेत, विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं।
जलवायु परिवर्तन की चुनौती पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ता तापमान और प्रदूषण वैश्विक समस्या बन चुका है। ऐसे में वृक्षारोपण सबसे सरल और प्रभावी समाधान है। यदि हर नागरिक वर्ष में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान हरित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अब तक लगभग 7.5 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री, विभिन्न विभागों के मंत्री, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
July 31, 2026 /
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...