नई दिल्ली. AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) बंद कर दिया गया है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया कंपनी मेटा पर बन भड़के हैं और निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के दबाव में काम कर रही है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “Meta, पीएम मोदी के आगे इतना मत झुको।”
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने के पीछे की वजह को लेकर मेटा की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के प्रतिबंधित होने का दावा किया गया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, “आपने मेरा अकाउंट क्यों बंद किया है? आपके कार्यालय की तरफ से मुझे बताया गया कि मेरा अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। आखिर क्यों? आपकी तरफ से इसके पीछे की कोई वजह नहीं बताई गई है। इस संबंध में भेजे गए सभी ईमेल के जवाब में भी कोई स्पष्टता नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “यह बेहद खराब है। हमारे प्रधानमंत्री के आगे इतना भी मत झुको, वरना एक दिन वह तुम्हें भारत में सिर्फ उनका ही अकाउंट चलाने की अनुमति देंगे।”
सरकार पर किया हमला
एक बार फिर E20 पेट्रोल के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) पर दबाव बनाकर एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट वापस लेने के लिए मजबूर किया। बुधवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि SIAM ने 28 जुलाई को केंद्र सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें ई20 ईंधन को लेकर कई चिंताएं जताई गई थीं। उनके अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया था कि ई20 पेट्रोल में क्लोराइड और नमी की मात्रा अधिक हो सकती है, जिससे वाहनों के कुछ पुर्जों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। केजरीवाल का आरोप है कि यह रिपोर्ट ऑटोमोबाइल उद्योग के संगठन ने व्यापक शोध और तकनीकी अध्ययन के आधार पर तैयार की थी। उन्होंने दावा किया कि रिपोर्ट में उठाए गए मुद्दे आम उपभोक्ताओं और वाहन मालिकों से सीधे जुड़े हुए हैं, इसलिए इसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...