मुंबई। महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। फरवरी के मध्य से महाराष्ट्र में कोविड-19 के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले एक हफ्ते में राज्य में औसतन दैनिक मामले सात हजार के आस-पास आ रहे हैं, हालांकि एक मार्च को राज्य में थोड़ी राहत दिखी और उस दिन 6,397 नए मामले सामने आए थे। 28 फरवरी से लेकर पांच मार्च के बीच कोरोना के 51,612 नए मामले सामने आए। 28 फरवरी को महाराष्ट्र में एक दिन में 8,283 नए मामले सामने आए थे, हालांकि एक मार्च को दैनिक मामलों में थोड़ी गिरावट दिखी और उस दिन 6,397 नए मामले सामने आए थे। जबकि दो मार्च को मामलों में बढ़ोतरी हुई और उस दिन 7,863 नए मामले सामने आए। इसके अलावा तीन मार्च को 9,855 नए मामले और चार मार्च को 8,998 नए मामले सामने आए। बता दें कि 17 अक्तूबर 2020 को महाराष्ट्र में एक दिन में 10,259 सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, मुंबई में रोजाना 700 के आस-पास मामले सामने आ रहे हैं।
–जिलों में लॉकडाउन की तैयारी
अमरावती जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए लॉकडाउन लगाए जाने या ना लगाए जाने पर फैसला लिया जाएगा। जिलों में अभी स्कूल और शैक्षिक संस्थान बंद हैं। 21 फरवरी को एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में अगले 8-15 दिनों के बीच स्थिति की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तब तक राज्य में किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनैतिक सभा को प्रतिबंधित करने के अलावा कोई राज्यव्यापी प्रतिबंध नहीं लगाया गया था।
-लॉकडाउन पर मंत्रियों का क्या कहना है?
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में एक बार फिर तालाबंदी करने की इच्छा जाहिर ना करते हुए कहा कि मैं दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाना चाहता लेकिन मजबूरी भी कुछ होती है। 28 फरवरी को उद्धव ठाकरे ने यह बयान दिया था और इसके बाद महाराष्ट्र में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। इधर महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मुंबई लोकल ट्रेन को प्रतिबंधित करने पर विचार कर सकती है, जिसे एक फरवरी से आम जनता के लिए खोला गया था। बीएमसी के अतिरिक्त कमिश्नर सुरेश ककानी का कहना है कि नागरिक निकाय मुंबई में किसी तरह का कोई अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने के समर्थन में नहीं है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...
By User 6 /
July 27, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...
By User 6 /
July 28, 2026 /
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 27, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...
By User 6 /
July 28, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...