रायपुर। रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है, लेकिन रायपुर जिले की कई महिलाओं के लिए इस बार यह त्योहार आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई शुरुआत का प्रतीक बन गया है। जिले में संचालित प्रोजेक्ट ‘झरिया’ से जुड़कर महिलाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। इससे वे आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ अपने परिवार की प्रगति में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
नवा रायपुर के ग्राम पचेड़ा निवासी रूनी कोसले शारदा स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। रोजगार के सीमित अवसरों के बीच प्रोजेक्ट झरिया के तहत उन्हें झरिया अल्कलाइन वाटर प्लांट में काम करने का अवसर मिला। उनके लिए यह अवसर महज नौकरी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
रूनी कोसले बताती हैं कि पहले उनका अधिकांश समय घर के कामकाज तक ही सीमित था। काम करने की इच्छा और हुनर होने के बावजूद उनके पास आय का कोई नियमित साधन नहीं था। प्रोजेक्ट झरिया से जुड़ने के बाद उन्हें रोजगार मिला, जिससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान की भावना भी बढ़ी।

रोजगार मिलने के बाद अब रूनी अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों में सहयोग कर रही हैं। उनका कहना है कि अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार के लिए योगदान देने का एहसास उनके लिए बेहद खास है। उनके लिए काम का अवसर आय के साथ आत्मविश्वास, पहचान और सम्मान भी लेकर आया है।
रक्षाबंधन के अवसर पर प्रोजेक्ट झरिया से जुड़ी महिलाएं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ‘विष्णु भैया’ के रूप में याद करते हुए आभार व्यक्त कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि बहनों की कलाई पर राखी बांधने के साथ उनके हाथों में रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर देना उनके लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं है।
रूनी कोसले कहती हैं, “काम मिलने से अब हमें लगता है कि हम भी अपने परिवार के लिए कुछ कर सकते हैं। रोजगार के साथ हमें सम्मान और आत्मविश्वास मिला है। इस अवसर के लिए विष्णु भैया का धन्यवाद।”
प्रोजेक्ट झरिया से जुड़ी महिलाओं की यह कहानी बताती है कि रोजगार केवल आय का माध्यम नहीं है। यह महिलाओं को आत्मविश्वास, सम्मान और अपनी पहचान बनाने का अवसर भी देता है। रक्षाबंधन पर इन महिलाओं की मुस्कान और उनका आभार आत्मनिर्भरता की उस नई तस्वीर को सामने लाता है, जहां महिलाएं परिवार के साथ-साथ अपने भविष्य को भी मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...