रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली चीजें बनाने वाली बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए नतीजों का ऐलान कर दिया है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तिमाही में पतंजलि का नेट प्रॉफिट 71.3 परसेंट बढ़कर 370.9 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 216.5 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी दी कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 9,103.13 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,910.70 करोड़ रुपये थी। वहीं इस तिमाही में कंपनी का EBITDA 57.1 परसेंट बढ़कर 540.5 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 344.1 करोड़ था। EBITDA मार्जिन पिछले साल की तिमाही से 4.4 परसेंट बढ़कर 5.9 परसेंट हो गया। EBITDA का मतलब आसान शब्दों में कंपनी को होने वाली प्रॉफिट जिस पर टैक्स वगैरह का खर्च देना अभी बाकी होता है।
पतंजलि फूड्स ने 1 नवंबर, 2024 को पतंजलि आयुर्वेद के होम और पर्सनल केयर बिजनेस को 1,100 करोड़ रुपये में खरीद लिया है और इसी के साथ डेंटल, स्किन, हेयर और होम केयर सेगमेंट में भी इसका दायरा बढ़ गया है। हालांकि, महंगाई और कच्चे माल की कीमत अधिक होने की वजह से तीसरी तिमाही में डिमांड में थोड़ी कमी भी देखी गई। कंपनी ने तीसरी तिमाही में एक्सपोर्ट से 67.27 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया है। कंपनी ने 29 देशों में सामान भेजे।
फूड और अन्य FMCG सेगमेंट से कंपनी ने तीसरी तिमाही में 2,037.61 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल 2,498.62 करोड़ रुपये था। होम एंड पर्सनल केयर सेगमेंट से कंपनी का रेवेन्यू 420.36 करोड़ रुपये रहा, जबकि कंपनी को सबसे ज्यादा मुनाफा खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल से हुआ। तीसरी तिमाही में कंपनी ने एडिबल ऑयल से 6,7कमा लिए17.47 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल 5,482.64 करोड़ रुपये था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...