Google Analytics Meta Pixel लोन बंद करने पर नहीं देने होंगे ये चार्जेज - Ekhabri.com

लोन बंद करने पर नहीं देने होंगे ये चार्जेज

बैंकों, हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों और एनबीएफसी से लोन लेने वालों को बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर आरबीआई ने त्योहारी सीजन पर बड़ी सौगात दी है। आरबीआई ने लोन लेने वाले कस्टमर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए फ्लोटिंग रेट वाले टर्म लोन के बंद करने पर फोरक्लोजर चार्जेज या प्री-पेमेंट पेनल्टी को खत्म कर दिया है। बैंक या एनबीएफसी लोन लेने वाले कस्टमर्स से फ्लोटिंग रेट वाले लोन को बंद करने पर पेनल्टी या क्लोजर चार्ज नहीं वसूल सकेंगे।

 

 

 

आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि पिछले कई वर्षों में रिजर्व बैंक ने कस्टमर्स के हितों की रक्षा करने के लिए कई कदम उठाये हैं। इसके तहत बिजनेस को छोड़कर इंडीविजुअल्स कैटगरी के तहत कर्ज लेने वाले जो फ्लोटिंग रेट वाले टर्म लोन लेते हैं, उनसे लोन को बंद करने पर बैंक या एनबीएफसी को फोरक्लोजर चार्जेज या प्री-पेमेंट पेनल्टी वसूलने की इजाजत नहीं है।

 

 

 

आरबीआई गवर्नर ने बताया कि अब इस गाइडलाइंस को और विस्तार दिए जाने का फैसला लिया गया है। माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज को दिए जाने वाले लोन पर भी गाइडलाइंस प्रभावी होगा। यानि माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज को दिए जाने वाले फ्लोटिंग रेट वाले टर्म लोन पर भी बैंकों और एनबीएफसी फोरक्लोजर चार्जेज या प्री-पेमेंट पेनल्टी आने वाले दिनों में नहीं वसूल सकेंगे। दास ने कहा, जल्द ही इस दिशा में पब्लिक कंसलटेशन के लिए ड्रॉफ्ट सर्कुलर जारी किया जाएगा।

 

 

 

बैंकों दो प्रकार से लोन की ब्याज दरें तय करते हैं। एक फ्लोटिंग रेट वाला लोन होता है तो दूसरा फिक्स्ड रेट वाला लोन। फ्लोटिंग रेट वाला लोन बेंचमार्क रेट पर आधारित होता है। मसलन आरबीआई जब भी अपने पॉलिसी रेट्स यानि रेपो रेट में बदलाव करता है तो बैंक भी फ्लोटिंग रेट वाले लोन पर ब्याज दरों को बढ़ा देते हैं और अगर आरबीआई कटौती करता है तो बैंक लोन पर ब्याज दरों को घटा देते हैं, लेकिन फिक्स्ड रेट वाला लोन के ब्याज दर स्थिर होते हैं। लोन लेते समय जो ब्याज दरें तय हो जाती है वो लोन के खत्म होने तक बनी रहती है।

Read Also  ‘दोबारा नहीं होगी NEET परीक्षा’, एग्जाम में व्यापक गड़बड़ी के सबूत नहीं

 

 

 

बैंक या एनबीएफसी होम लोन फ्लोटिंग रेट पर देते हैं, जबकि गोल्ड लोन, कार लोन और एजुकेशन लोन की ब्याज दरें फिक्स्ड होती है। अब आरबीआई ने तय किया है कि माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज को दिए जाने वाले फ्लोटिंग रेट वाले टर्म लोन के समय से पहले खत्म करने पर बैंक और एनबीएफसी फोरक्लोजर चार्जेज या प्री-पेमेंट पेनल्टी नहीं वसूल सकेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *