रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के फर्जी परीक्षा आदेश मामले में कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राखी थाना में पदस्थ ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर महेश कुमार ओगरे को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग की प्रारंभिक जांच में उन पर पद का अनुचित इस्तेमाल करने, दबाव बनाने और अवैध वसूली के आरोप सामने आए हैं।
जानकारी के मुताबिक, ट्रेनी एसआई महेश कुमार ओगरे पर आरोप है कि उन्होंने व्यापमं के फर्जी आदेश से जुड़े मामले को रफादफा करने के नाम पर एक कोचिंग संचालक से 1 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कोचिंग संचालक से 80 हजार रुपये लिए जा चुके थे। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने कार्रवाई का डर दिखाकर कोचिंग संचालक पर रकम देने का दबाव बनाया।
बताया गया कि कोचिंग संचालक की इस फर्जी व्यापमं आदेश मामले में कोई भूमिका नहीं थी। बाद में उसे इसकी जानकारी हुई, लेकिन इसके बावजूद कथित तौर पर पुलिसकर्मी ने कार्रवाई की बात कहकर उस पर दबाव बनाया और पैसे की मांग की।
दरअसल, व्यापमं की सहायक शिक्षक और व्याख्याता भर्ती परीक्षा-2026 से संबंधित एक फर्जी परीक्षा निर्देश सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर प्रसारित किया गया था। व्यापमं ने स्पष्ट किया था कि उसकी ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। शिकायत के बाद राखी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
अब इस पूरे मामले में पुलिस दो स्तरों पर जांच कर रही है। एक तरफ फर्जी व्यापमं परीक्षा आदेश तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ ट्रेनी एसआई पर लगाए गए रिश्वत मांगने और पद के दुरुपयोग के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। प्रारंभिक जांच में ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ जबरन दबाव बनाने, अवैध वसूली और पद के अनुचित इस्तेमाल से जुड़े आरोप सामने आए। पुलिस विभाग ने इस तरह के आचरण को निष्पक्ष पुलिस कार्यप्रणाली के अनुरूप नहीं माना।
जांच के आधार पर रायपुर पुलिस अधीक्षक ने ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर महेश कुमार ओगरे को निलंबित कर दिया। फिलहाल व्यापमं फर्जी आदेश मामले के साथ-साथ पुलिसकर्मी पर लगे रिश्वत के आरोपों की जांच भी जारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...