Google Analytics Meta Pixel बस्तर के कोरंडम को मिलेगी नई पहचान, कटिंग-पॉलिशिंग से बनेगा ब्रांड - Ekhabri.com

बस्तर के कोरंडम को मिलेगी नई पहचान, कटिंग-पॉलिशिंग से बनेगा ब्रांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज संसाधनों के खनन के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर उनके मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में नया रायपुर स्थित मेफेयर रिजॉर्ट में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (CMDC) और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय को कोरंडम की कटिंग, पॉलिशिंग और अन्य मूल्य संवर्धन गतिविधियों के लिए नॉलेज पार्टनर बनाया गया है।

 

यह पहल नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के अनुरूप छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इसका उद्देश्य केवल कोरंडम का खनन करना नहीं, बल्कि खनन से लेकर कटिंग-पॉलिशिंग, आभूषण निर्माण, ब्रांडिंग और मार्केटिंग तक पूरी वैल्यू चेन को विकसित करना है।

 

# 25 साल बाद कुचनूर में फिर शुरू हुआ कोरंडम खनन

 

बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम क्षेत्र के ग्राम कुचनूर में करीब 25 वर्षों के अंतराल के बाद फरवरी 2025 से कोरंडम खदान का दोबारा संचालन शुरू किया गया है। CMDC और संयुक्त उपक्रम साझेदार मेसर्स एन.सी. नाहर के बीच गठित छत्तीसगढ़ कोरंडम माइन्स लिमिटेड के माध्यम से यहां उच्च गुणवत्ता वाले कोरंडम का वैज्ञानिक पद्धति से उत्खनन किया जा रहा है।

 

वर्तमान में खदान से उत्खनित कोरंडम का लगभग 240 किलोग्राम भंडारण है। इसमें से 157.643 किलोग्राम कोरंडम का परिवहन किया जा चुका है। परिवहन किए गए खनिज में 107.989 किलोग्राम बी-ग्रेड और 49.654 किलोग्राम औद्योगिक ग्रेड कोरंडम शामिल है।

Read Also  भिलाई स्टील प्लांट में फिर बड़ा हादसा, करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

 

# स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

 

कुचनूर कोरंडम खदान के संचालन से बीजापुर जिले के 14 स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिले हैं। सरकार और CMDC का लक्ष्य खनिज आधारित गतिविधियों का लाभ केवल खनन क्षेत्र तक सीमित रखना नहीं है। स्थानीय युवा, शिल्पकार, स्वयं सहायता समूह और उद्यमी भी इस पूरी प्रक्रिया से जुड़ें, इसके लिए नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

 

# कटिंग-पॉलिशिंग प्रशिक्षण से बढ़ेगा कोरंडम का मूल्य

 

कोरंडम को स्थानीय स्तर पर अधिक मूल्यवान उत्पाद में बदलने के लिए जेम्स्टोन हैंडलिंग, कटिंग और पॉलिशिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय नॉलेज पार्टनर के रूप में स्थानीय युवाओं और शिल्पकारों को आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा।

 

प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को रत्नों की पहचान, हैंडलिंग, कटिंग और पॉलिशिंग जैसी कौशल गतिविधियों में दक्ष बनाने का प्रयास किया जाएगा। इससे रोजगार के साथ-साथ युवाओं के लिए स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

 

# ‘बस्तर ब्रांड’ के तहत रत्न और आभूषण को मिलेगा बाजार

 

कुचनूर से प्राप्त उच्च गुणवत्ता वाले कोरंडम को ‘बस्तर ब्रांड’ से जोड़ने की योजना है। स्थानीय डिजाइन, गुणवत्ता और प्रमाणिकता के साथ कोरंडम से आभूषण और अन्य रत्न उत्पाद तैयार कर उनकी ब्रांडिंग और मार्केटिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

इस पहल से बस्तर की प्राकृतिक खनिज संपदा को स्थानीय कला और शिल्प के साथ जोड़कर बाजार तक पहुंचाने की संभावना बढ़ेगी। स्थानीय इकाइयों, स्टार्टअप्स, शिल्पकारों और निवेशकों की भागीदारी से कोरंडम आधारित नए उद्यम भी विकसित किए जा सकेंगे।

Read Also  कलश यात्रा के दौरान भगदड़, एक महिला की मौत; कई घायल, मची चीख-पुकार

 

# बीजापुर में नए कोरंडम क्षेत्रों की तलाश जारी

 

बीजापुर जिले में कोरंडम के संभावित नए क्षेत्रों की पहचान, अन्वेषण और पूर्वेक्षण का काम भी जारी है। भोपालपट्टनम क्षेत्र में कुचनूर सहित अन्य संभावित इलाकों को चिन्हित कर खनन गतिविधियों के विस्तार की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

 

धनगोल सहित विभिन्न क्षेत्रों को आरक्षित करने और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का काम भी किया जा रहा है। इससे भविष्य में छत्तीसगढ़ में कोरंडम आधारित खनन और मूल्य संवर्धन गतिविधियों के विस्तार की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

 

# पारदर्शी नीलामी से बढ़ेगा राजस्व और मिलेगी पहचान

 

उत्खनित कोरंडम की पारदर्शी नीलामी से राज्य सरकार के राजस्व में वृद्धि के साथ बस्तर के कोरंडम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। वैज्ञानिक और सतत खनन के साथ स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन होने से इस खनिज की आर्थिक क्षमता का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।

 

CMDC की यह पहल खनन से मूल्य संवर्धन, मूल्य संवर्धन से रोजगार और रोजगार से आर्थिक सशक्तिकरण की अवधारणा को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका व्यापक लक्ष्य बस्तर की खनिज संपदा को स्थानीय युवाओं और समुदायों की भागीदारी के माध्यम से रोजगार, उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता का आधार बनाना है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *