रायपुर। राजधानी रायपुर में खाद्य दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। जनशिकायतों के आधार पर नगर निगम जोन 10 के स्वास्थ्य विभाग ने पचपेड़ीनाका क्षेत्र की दो दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मीठा महल में मिठाई में मिलावटी रंग के मिश्रण और मिठाइयों पर मक्खियों के भिनभिनाने से संबंधित शिकायत सही पाए जाने पर 20 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया। वहीं, न्यू सुरुचि राजस्थानी थाली में गंदगी मिलने पर दुकान संचालक पर 2 हजार रुपये का ई-जुर्माना किया गया।
नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 10 के जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षकों यशवंत बेरिहा, अनिल झा, राहुल वैष्णव एवं लक्की की मौजूदगी में लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के अंतर्गत पचपेड़ीनाका क्षेत्र में स्थित दोनों दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मीठा महल में मिठाई में मिलावटी रंग के मिश्रण और मिठाइयों के आसपास मक्खियों के भिनभिनाने से संबंधित जनशिकायत मौके पर सही पाई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने दुकान संचालक को भविष्य में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके साथ ही मौके पर तत्काल 20 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया।
इसी दौरान न्यू सुरुचि राजस्थानी थाली का भी निरीक्षण किया गया। यहां स्वच्छता व्यवस्था में गंदगी पाए जाने के साथ ही निगम को प्राप्त जनशिकायत भी सही मिली। इसके बाद दुकान संचालक को भविष्य में स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई और तत्काल 2 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया।
नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद दोनों मामलों में प्राप्त जनशिकायतों का जोन स्तर पर त्वरित निराकरण किया गया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है और शिकायत मिलने पर मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम की कार्रवाई से यह संदेश गया है कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और दुकानों में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरतने वाले प्रतिष्ठानों पर निगम प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...