Google Analytics Meta Pixel कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित - Ekhabri.com

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित

 

दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के साथ समाजसेवा और बाल वीरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मान प्रदान किया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं राधा-कृष्ण मंदिर के प्रमुख सेवादार नंद कुमार कश्यप तथा विधायक ललित चंद्राकर ने सम्मानित पत्रकारों को सम्मान पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय पत्रकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इन पत्रकारों का हुआ सम्मान
उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रशांत शर्मा, मंजूषा शर्मा, प्रकाश शर्मा,विरेन्द्र शर्मा ब्रजेश चौबे, राम अवतार तिवारी, अरुण मिश्रा (दुर्ग), अनिल गुप्ता (भिलाई), मोहन तिवारी, देवीलाल साहु (दुर्ग), अमृता शर्मा, संदीप पुराणिक एवं हाजी गौस मोहम्मद को सम्मानित किया गया।

समाजसेवी राजेन्द्र निगम सम्मानित
समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए राजेन्द्र कुमार निगम, अध्यक्ष कुलदीप निगम वृद्धाश्रम एवं संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद, रायपुर को सम्मान प्रदान किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।

बाल वीरता के लिए ओम उपाध्याय को विशेष सम्मान
समारोह में भिलाई निवासी बहादुर बालक ओम उपाध्याय को विशेष दिव्यांग वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी बहादुरी और साहस को देखते हुए ट्रस्ट की ओर से यह विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

विधायक को भेंट किया स्मृति चिन्ह
समारोह के समापन अवसर पर श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट की ओर से विधायक ललित चंद्राकर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता, समाजसेवा एवं बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
कृष्ण प्रकटोत्सव के धार्मिक आयोजन के साथ आयोजित सम्मान समारोह ने सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक पत्रकारिता को एक मंच प्रदान किया। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों की मौजूदगी से कार्यक्रम गरिमामय बना।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...

नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *