शहर के कुम्हारपारा निवासी लक्ष्मीनाथ की कलाकृति के लोग कायल हैं। आमतौर पर पेड़ कटने के बाद ठूंठ वाला हिस्सा बेकार पड़ा रहता है। ऐसे बचे पेड़ों की निर्जीव ठूंठ व पत्थर को तराश कर जीवंत स्वरूप देकर लक्ष्मीनाथ देश व दुनिया में प्रदर्शित करने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षित तो नहीं हैं पर शिल्प कला प्रशिक्षण केंद्र भेलवापदरपारा कोंडागांव में 1991 से 93 तक प्रशिक्षण लेने के बाद 1995 से इस कार्य में जुड़े हैं। पहले पत्थर की मूर्तियां तराशा करते थे।
धीरे-धीरे लकड़ी की मूर्तियां तराशने लगे। हाट बाजार में मूर्तियां बेच कर घर खर्च निकल जाता था। उसी बीच प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों ने इस कला का प्रशिक्षण देने के लिए मरईगुडा, गरियाबंद आदि जगह भेजा। कलाकारी के जरिए दिल्ली, मुंबई आदि जगहों में लगने वाली प्रदर्शनी में जाने का मौका मिला।
कला से चल रहा परिवार का गुजारा
लक्ष्मीनाथ ने बताया कि अभी लकड़ी की ठूंठ पर नक्काशी बनाने के साथ पत्थर की मूर्तियां भी तराशने में लगा हूं। पेड़ कटने के बाद बचे ठूंठ को निकाल कर जड़ों में बस्तर की कला संस्कृति व भगवान की आकृतियां बनाता हूं। पत्थर में शंकर, लक्ष्मी, दुर्गा आदि की मूर्तियां तराशता हूं। एक ठूंठ में नक्काशी करने में लगभग महीने दिन का समय लगता है।पत्नी बच्चों सहित पांच लोगों के परिवार का गुजारा इसी कला से चल रहा है। खेती की जमीन नहीं है। इस पत्थर को 500 रुपये में खरीद कर लाया था। पत्थर में मां गौरी की प्रतिमा को तराशा हूं। इसे लगभग 2500 रुपये में बेचूंगा, लेकिन लॉकडाउन के चलते तैयार आकृतियां अभी नहीं बिकी है। मूर्तियां ना बिकने से परिवार के रोजी रोटी में संकट आ रही।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 4, 2026 /
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...
By User 6 /
June 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 4, 2026 /
मलगवां के हितग्राही को मिला खाद्य सुरक्षा का लाभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी...