Google Analytics Meta Pixel साय ने देखा सिंगापुर का वन्यजीव मॉडल, छत्तीसगढ़ में लागू होगी नई सोच - Ekhabri.com

साय ने देखा सिंगापुर का वन्यजीव मॉडल, छत्तीसगढ़ में लागू होगी नई सोच

रायपुर/सिंगापुर। छत्तीसगढ़ के जंगलों और वन्यजीव संपदा को वैश्विक पर्यटन के नक्शे पर स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार नई संभावनाएं तलाश रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve का दौरा कर वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवास प्रबंधन, इको-टूरिज्म और पर्यटकों के लिए विकसित आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगापुर के सफल अनुभवों से सीख लेकर छत्तीसगढ़ की भौगोलिक और जैव-विविधता संबंधी विशेषताओं के अनुरूप इको-टूरिज्म का मॉडल विकसित किया जा सकता है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ Mandai Wildlife Reserve का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां वन्यजीव संरक्षण की व्यवस्थाओं, प्राकृतिक परिवेश में पर्यटकों के अनुभव, प्रबंधन प्रणाली और जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को करीब से देखा। साय भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के नामांकन पर सिंगापुर में आयोजित प्रथम Singapore-India Network for Growth (SING) Forum 2026 में शामिल होने पहुंचे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सिंगापुर की व्यवस्थाओं को हूबहू लागू करने के बजाय वहां के सफल अनुभवों को राज्य की स्थानीय परिस्थितियों और जरूरतों के अनुसार अपनाया जाएगा। सरकार का प्रयास ऐसा इको-टूरिज्म मॉडल विकसित करना है, जिसमें वन और वन्यजीव संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिले और स्थानीय समुदायों, युवाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर तैयार हों।

 

छत्तीसगढ़ की लगभग 44 प्रतिशत भूमि वन क्षेत्र है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक फैले घने जंगल, समृद्ध जैव-विविधता, राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य राज्य को इको-टूरिज्म के लिए विशिष्ट पहचान देते हैं। सरकार इन प्राकृतिक संसाधनों को बेहतर पर्यटक सुविधाओं और स्थानीय समुदायों की भागीदारी से जोड़कर पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित करने पर जोर दे रही है।

Read Also  मुख्यमंत्री से वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल के प्रतिभागी युवा सिमरदीप और राजदीप ने की मुलाकात

 

Mandai Wildlife Reserve के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास उसकी अपनी प्राकृतिक, भौगोलिक और जैव-विविधता संबंधी विशेषताओं के अनुरूप होना चाहिए। संरक्षण और विकास के बीच संतुलन बनाकर ही राज्य की प्राकृतिक संपदा को लंबे समय तक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था का आधार बनाया जा सकता है।

 

बस्तर, कांगेर घाटी, अचानकमार, इंद्रावती और उदंती-सीतानदी जैसे क्षेत्र छत्तीसगढ़ की समृद्ध प्राकृतिक और वन्यजीव संपदा का उदाहरण हैं। इन क्षेत्रों में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं, वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय भागीदारी का बेहतर समन्वय राज्य को देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय इको-टूरिज्म मानचित्र पर मजबूत पहचान दिला सकता है।

 

मुख्यमंत्री साय के सिंगापुर दौरे और Mandai Wildlife Reserve के अनुभवों से छत्तीसगढ़ में इको-टूरिज्म को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यदि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप इस मॉडल को विकसित किया जाता है, तो इससे प्राकृतिक संरक्षण के साथ पर्यटन, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *