Google Analytics Meta Pixel रोड सेफ्टी सीरीज:वुमंस डे पर महिलाएं पहुंची स्टेडियम, खिलाड़ियों ने किया स्वागत - Ekhabri.com

रोड सेफ्टी सीरीज:वुमंस डे पर महिलाएं पहुंची स्टेडियम, खिलाड़ियों ने किया स्वागत

 श्रीलंका ने 9 विकेट से द.अफ्रीका के लेजेंड्स को हराया

रायपुर। कप्तान तिलरत्ने दिलशान (नाबाद 50) की शानदार पारी से श्रीलंका लेजेंड्स ने सोमवार को खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स को नौ विकेट से हरा दिया। श्रीलंका लेजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। 90 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 13.2 ओवर में एक विकेट पर 92 रन बनाकर मैच जीत लिया। श्रीलंका की टूनार्मेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। श्रीलंका की ओर से दिलशान ने 40 गेंदों पर सात चौकों की मदद से नाबाद 50 रन जबकि उपुल थरंगा ने 31 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे नाबाद 27 रन बनाए। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में सोमवार को रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका और श्री लंका की टीमें आमने-सामने रहीं। अपनी फील्डिंग और सधी हुई बॉलिंग की वजह से श्रीलंका के सामने अफ्रीका के लेजेंड्स ज्यादा देर तक टिक न सके। 18.5 ओवर में ही 89 बनाकर सभी खिलाड़ी पवेलियन पर लौट गए। जब बारी श्रीलंका की बैटिंग कर आई तो तिलकरत्ने ने अपनी पारी का आगाज चौका लगाकर किया। श्रीलंका ने पहले टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की। मौका महिला दिवस का था, तो छत्तीसगढ़ की सरकार ने महिलाओं को क्रिकेट ग्राउंड में फ्री में एंट्री दी। रायपुर के अलावा, धमतरी, कुरुद, भिलाई, दुर्ग, सिमगा, भाटापारा और तिल्दा जैसे इलाकों से महिलाएं मैंच देखने आईं थीं। मैच की शुरूआत में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के लेजेंड्स खिलाड़ियों ने अपनी कैप उतारकर और सिर झुकाकर आॅडियंस गैलेरी में बैठी महिलाओं का स्वागत किया। रोड सेफ्टी सीरीज ने महिला दिवस के दिन हैट्स आॅफ नारी अभियान भी चलाया। तिलकरत्ने दिलशान की अगुवाई वाली श्रीलंका लेजेंडस ने इस मैच में अपने फॉर्म को जारी रखा। दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल कोरोना वायरस के कारण मैच के रोके जाने से पहले वेस्टइंडीज लीजेंडस को मात दी थी। अफ्रीका की टीम में रोड्स के अलावा टीम के पास अलविरो पीटरसन, लॉयड नॉरिस जोन्स, लूट्स बोसमैन जैसे बल्लेबाज भी शामिल हैं। दूसरी तरफ, श्रीलंका लीजेंडस लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरी थी। पिछले मैच में नाबाद 53 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले उपुल थरंगा की पारी सभी को याद है। कप्तान दिलशान, थरंगा और सनथ जयसूर्या के होने से टीम की बल्लेबाजी क्रम बेहद मजबूत मानी जाती है।

Read Also  बेशर्म दरोगा ने उठाया महिला की मज़बूरी का फायदा, थाने में उतारे कपडे और करवाने लगा मालिश

6 हजार पास बांटे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला दिवस पर वर्ल्ड रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीजन क्रिकेट मैच देखने के लिए दिए गए नि:शुल्क पास की सुविधा महिलाओं को दी। रायपुर के स्मार्ट सिटी दफ्तर से 6 हजार पास बांटे गए। महापौर एजाज ढेबर के निर्देश पर नगर निगम द्वारा 40 बसो के नि:शुल्क सुविधा दी गई। इन बसों में महिलाओं को स्टेडियम ले जाया गया और वापस लाया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...