श्रीलंका ने 9 विकेट से द.अफ्रीका के लेजेंड्स को हराया
रायपुर। कप्तान तिलरत्ने
दिलशान (नाबाद 50) की शानदार पारी से श्रीलंका लेजेंड्स ने सोमवार को खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स को नौ विकेट से हरा दिया। श्रीलंका लेजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। 90 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 13.2 ओवर में एक विकेट पर 92 रन बनाकर मैच जीत लिया। श्रीलंका की टूनार्मेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। श्रीलंका की ओर से दिलशान ने 40 गेंदों पर सात चौकों की मदद से नाबाद 50 रन जबकि उपुल थरंगा ने 31 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे नाबाद 27 रन बनाए। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में सोमवार को रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका और श्री लंका की टीमें आमने-सामने रहीं। अपनी फील्डिंग और सधी हुई बॉलिंग की वजह से श्रीलंका के सामने अफ्रीका के लेजेंड्स ज्यादा देर तक टिक न सके। 18.5 ओवर में ही 89 बनाकर सभी खिलाड़ी पवेलियन पर लौट गए। जब बारी श्रीलंका की बैटिंग कर आई तो तिलकरत्ने ने अपनी पारी का आगाज चौका लगाकर किया। श्रीलंका ने पहले टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की। मौका महिला दिवस का था, तो छत्तीसगढ़ की सरकार ने महिलाओं को क्रिकेट ग्राउंड में फ्री में एंट्री दी। रायपुर के अलावा, धमतरी, कुरुद, भिलाई, दुर्ग, सिमगा, भाटापारा और तिल्दा जैसे इलाकों से महिलाएं मैंच देखने आईं थीं। मैच की शुरूआत में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के लेजेंड्स खिलाड़ियों ने अपनी कैप उतारकर और सिर झुकाकर आॅडियंस गैलेरी में बैठी महिलाओं का स्वागत किया। रोड सेफ्टी सीरीज ने महिला दिवस के दिन हैट्स आॅफ नारी अभियान भी चलाया। तिलकरत्ने दिलशान की अगुवाई वाली श्रीलंका लेजेंडस ने इस मैच में अपने फॉर्म को जारी रखा। दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल कोरोना वायरस के कारण मैच के रोके जाने से पहले वेस्टइंडीज लीजेंडस को मात दी थी। अफ्रीका की टीम में रोड्स के अलावा टीम के पास अलविरो पीटरसन, लॉयड नॉरिस जोन्स, लूट्स बोसमैन जैसे बल्लेबाज भी शामिल हैं। दूसरी तरफ, श्रीलंका लीजेंडस लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरी थी। पिछले मैच में नाबाद 53 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले उपुल थरंगा की पारी सभी को याद है। कप्तान दिलशान, थरंगा और सनथ जयसूर्या के होने से टीम की बल्लेबाजी क्रम बेहद मजबूत मानी जाती है।
6 हजार पास बांटे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला दिवस पर वर्ल्ड रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीजन क्रिकेट मैच देखने के लिए दिए गए नि:शुल्क पास की सुविधा महिलाओं को दी। रायपुर के स्मार्ट सिटी दफ्तर से 6 हजार पास बांटे गए। महापौर एजाज ढेबर के निर्देश पर नगर निगम द्वारा 40 बसो के नि:शुल्क सुविधा दी गई। इन बसों में महिलाओं को स्टेडियम ले जाया गया और वापस लाया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...