Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, महिला दर्शकों को मिलेगा मुफ्त प्रवेश - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, महिला दर्शकों को मिलेगा मुफ्त प्रवेश

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसे प्रदेश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बुधवार को महानदी मंत्रालय भवन में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने उन्हें भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन के लिए पदाधिकारियों को बधाई दी और सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबले का आयोजन प्रदेश की खेल यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। देश और दुनिया की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ में खेलते देखना प्रदेश की बेटियों और युवा महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी होगा। इससे उन्हें यह विश्वास मिलेगा कि बेहतर प्रशिक्षण, अवसर और प्रोत्साहन के माध्यम से वे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

 

## महिला दर्शकों के लिए निःशुल्क प्रवेश का सुझाव

 

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मुकाबले में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने महिला दर्शकों को निःशुल्क प्रवेश देने का सुझाव दिया। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को स्टेडियम तक लाना तथा महिला क्रिकेट के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है।

Read Also  आज का राशिफल 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला खिलाड़ी आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। जब युवा लड़कियां अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मैदान पर आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा के साथ खेलते हुए देखेंगी, तो उन्हें भी खेल को करियर के रूप में अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। इससे प्रदेश में महिला क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को आगे लाने में मदद मिलेगी।

 

# छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को मजबूत करने पर जोर

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों के अनुकूल वातावरण तैयार करने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल अच्छे खिलाड़ी तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसी मजबूत खेल संस्कृति विकसित करना है, जिसमें बच्चों और युवाओं को परिवार तथा समाज से भी प्रोत्साहन मिले।

 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के गांवों, कस्बों, आदिवासी क्षेत्रों और दूरस्थ अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को बेहतर खेल अधोसंरचना, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी से स्थानीय खिलाड़ियों को बड़े मुकाबले देखने और अनुभवी खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है।

 

# खेल आयोजनों से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान

 

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला प्रदेश में महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाएगा। इससे उभरती हुई महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा और भविष्य में छत्तीसगढ़ की अधिक से अधिक बेटियां राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित होंगी।

Read Also  दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

 

उन्होंने कहा कि राज्य में बेहतर खेल सुविधाओं के विकास और बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख खेल केंद्रों में शामिल करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में प्रदेश में विभिन्न खेलों की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित हों।

 

मुख्यमंत्री साय ने भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों को आगामी मुकाबले के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों और खेलप्रेमियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा के साथ अनुशासन, टीम भावना और आपसी सद्भाव को भी बढ़ावा देते हैं।

 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मोहन दास, डायरेक्टर विजय शाह, पूर्व अध्यक्ष मुकुल तिवारी, सचिव विंटेश अग्रवाल, जी.एस. मूर्ति, विनय बजाज सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *