Google Analytics Meta Pixel सड़क पर मवेशी और इधर 10 लाख का कांजी हाउस हुआ वीरान, बंद पड़ा वर्षों से - Ekhabri.com

सड़क पर मवेशी और इधर 10 लाख का कांजी हाउस हुआ वीरान, बंद पड़ा वर्षों से

 

गुरुर। एक तरफ जहां सरकार शहरी क्षेत्रों में एक काऊ कैचर योजना लागू करती है इस योजना को बनाने का उद्देश्य यह है कि सड़कों पर आवारा मवेशी ना भटकें और उन्हें एक निश्चित स्थान यानी कांजी हाउस में रखा जाए पर गुरुर में नजारा कुछ और ही है। यहां पर लगभग 10 लाख की लागत से कांजी हाउस का निर्माण तो किया गया है लेकिन इसका वर्षों से उपयोग नहीं हो रहा है। नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही के चलते यह हाल देखने को मिल रहा है जो जहां की नाकामी को भी बता रहा है। सरकार के पैसों का किस तरह से दुरुपयोग हो रहा है और कैसे लोगों को परेशानी हो रही है गुरुर नगर क्षेत्र की बात करें तो यहां के चौक चौराहों पर आवारा मवेशियों का डेरा बना रहता है। ऐसे में सवाल यही उठता है कि क्या कांजी हाउस भवन को शो पीस के लिए बनाया गया है अगर इसे बनाया गया है तो इसका उपयोग किया जाना चाहिए। यहां जो सुविधा उपलब्ध है उनका फायदा जनमानस को मिलना चाहिए, ताकि सड़क पर बैठे हुए आवारा मवेशियों से किसी को कोई परेशानी ना हो, उन्हें इस सुरक्षित जगह पर रखा जाए। उनके लिए चारा पानी का इंतजाम किया जाए पर ऐसा कुछ भी नगर पंचायत गुरुर में देखने को नहीं मिला है, जिसके चलते काऊ कैचर योजना यहां पर धराशाई हो रही है ।


वीरान पड़ा है कांजी हाउस

जब हम उक्त निर्मित सरकारी कांजी हाउस का जायजा लेने पहुंचे तो वहां वीरानी का आलम था। कांजी हाउस के भीतर झाड़-फूंस उग गए थे जो यह बता रहे थे कि यहां वर्षों किसी ने  कदम तक नहीं रखा है। ताले तो खुले ही नहीं हंै उस पर गेट इतना छोटा है कि कोई भी फांद कर अंदर घुस सकता है। अंदर शराब की खाली बोतलें भी पड़ीं मिलीं जो बता रहे थे कि यह सरकारी भवन असामाजिक तत्वों का अड्डा भी बन चुका है। किसी तरह की निगरानी यहां नहीं होती है। सरकार के पैसों का दुरुपयोग इस भवन निर्माण में जमकर हुआ है। एक तरफ जहां चौक-चौराहों पर आवारा मवेशी डेरा जमाए रहते हैं कभी भी सड़क हादसे का खतरा बना रहता है। वहां इस तरह लाखों खर्च कर बनाया गया कांजी हाउस खाली नजर आता है, जोकि नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही व उदासीनता का परिणाम है।
 गोधन न्याय योजना में भी लापरवाही
ग्रामीण क्षेत्र के अलावा सरकार शहरी क्षेत्रों में गोधन न्याय योजना पर भी क्रियान्वयन को लेकर बात करती है पर गुरुर में यहां का नगर पंचायत प्रशासन इस योजना को लेकर जरा भी गंभीर नहीं दिख रही है, जिसका परिणाम यही है कि कांजी हाउस खाली है और मवेशी सड़कों पर बैठे रहते हैं। यह धमतरी मुख्य मार्ग है लगातार इस मार्ग पर वाहनों का आना जाना होता है जो नेशनल हाईवे से भी जुड़ा हुआ है। पर इसके बाद भी यहां मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं पर विराम नहीं लगाया जा सका है। ना ही मवेशियों को व्यवस्थित किया जाता है। कुल मिलाकर कहे तो कोई देखने वाला ही नहीं है। अब ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि कांजी हाउस क्या देखने के लिए बना है इसका इस्तेमाल अगर नहीं हो रहा है तो इसे बनाया ही क्यों गया था?
– जहां जरूरत वहां नहीं बना यहां खाली पड़ा है भवन
एक तरफ जहां ब्लॉक के कुछ गांव ऐसे भी हैं जहां कांजी हाउस की जरूरत रहती है और वहां कांजी हाउस का भवन नहीं है या कई गांव ऐसे हैं जहां पर कांजी हाउस भवन खंडहर में तब्दील हो चुके हैं पर वहां नया भवन तक नहीं बन रहा है। नई योजना के तहत गांव में कांजी हाउस बनाया ही नहीं जा रहा है पहले पंचायत द्वारा उसका संचालन भी किया जाता था पर अब कोई संचालन व्यवस्था ही नहीं है, जिसके चलते गांव में कांजी हाउस अब सिर्फ सपना बन चुका है। सिर्फ सरकार गौठान पर फोकस कर रही है तो वहीं दूसरी ओर शहर में इस तरह लाखों खर्च करके बनाए गए कांजी हाउस वीरान पड़े हुए हैं। जहां ना मवेशी हंै ना मवेशी के रखवाले । जो मवेशी हैं वे सड़कों पर रोज टहलते घूमते, बैठे, ट्रैफिक जाम करते नजर आते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...