कोरबा. कोरबा जिले में चार सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों की हड़ताल जारी है। प्रशासन की ओर से काम पर लौटने के लिए जारी नोटिस का भी पटवारियों पर कोई असर नहीं हुआ है। वह पहले के जैसे अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं. मंगलवार को हड़ताली पटवारी नोटिस की प्रतियां लेकर धरना स्थल पहुंचे और उन्हें जलाकर विरोध जताया। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ कर सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। पटवारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
जिले के 254 हल्कों में कुल 201 पटवारी पदस्थ हैं, जिनमें से 176 पटवारी 13 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। इनमें संघ के जिलाध्यक्ष मिथलेश वर्मा को शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और नोटिस का समय पर जवाब नहीं देने के मामले में पहले ही निलंबित किया जा चुका है। वहीं, शेष 175 हड़ताली पटवारियों को कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल काम पर लौटने का नोटिस जारी किया गया है।
पटवारी संघ नए पीवी ऐप के माध्यम से फसलों के भौतिक सत्यापन का विरोध कर रहा है। उनका कहना है कि ऐप में कई तकनीकी और व्यावहारिक दिक्कतें हैं, जिससे काम करने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा निलंबित पटवारियों का निलंबन वापस लेने और अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की भी मांग की जा रही है।
राजस्व पटवारी संघ के जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश प्रधान ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी मांग रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार देता है। शासन दमनात्मक कार्रवाई कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास कर रहा है, जो उचित नहीं है। वहीं, पटवारी आरती प्रसाद ने कहा कि पदोन्नति सभी का अधिकार है और पटवारी इसे लेकर रहेंगे। संघ पदाधिकारियों ने दोहराया कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी।
कई राजस्व कार्य प्रभावित
पटवारियों की हड़ताल के कारण डिजिटल क्रॉप सर्वे, फिजिकल वेरिफिकेशन, एग्रीस्टैक और धान खरीदी के लिए किसानों के रिकॉर्ड का सत्यापन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों के लिए जरूरी जांच, नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे राजस्व कार्य भी प्रभावित हैं। आपको बता दे कि चक्रवाती तूफान के कारण जिन क्षेत्रों में फसलों को नुकसान हुआ है, वहां सर्वे कर क्षति का आकलन करने का काम भी प्रभावित हो रहा है। सर्वे के बाद पात्र किसानों को राहत दी जानी है, लेकिन पटवारियों की हड़ताल से इस प्रक्रिया में बाधा आ रही है।
ये हैं प्रमुख मांगें
पटवारी संघ पीवी ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं को दूर करने अथवा इसे बंद करने, ऐप के बहिष्कार के चलते की गई तबादला, नोटिस और निलंबन जैसी दंडात्मक कार्रवाइयों को निरस्त करने की मांग कर रहा है। इसके अलावा वर्ष 2017 में ग्रेड-पे 2200 रुपये से बढ़ाकर 2400 रुपये किए जाने के बाद उत्पन्न वेतन विसंगतियों को दूर करने, वर्षों से लंबित पदोन्नति का रास्ता खोलने, भुइयां पोर्टल में मैनुअल फसल प्रविष्टि का विकल्प देने और राजस्व सर्वेक्षण से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने की मांग शामिल है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...