छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में हालात और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।
चार दिन में बढ़ेगा पारा, 44 डिग्री तक पहुंचने के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों के भीतर प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आ सकता है। इसका मतलब है कि जहां अभी तापमान 40 डिग्री के आसपास है, वहां जल्द ही यह 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसी को देखते हुए पूरे प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
इन संभागों में लू का सबसे ज्यादा असर
बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में लू चलने की आशंका जताई गई है। मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले दो दिनों तक आसमान साफ रहेगा, जिससे धूप और ज्यादा तेज महसूस होगी।
मौसम विभाग का कहना है कि अभी प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है, यही वजह है कि तापमान लगातार बढ़ रहा है और गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे।
रायपुर बना सबसे गर्म शहर, दिन में बढ़ेगी परेशानी
राजधानी रायपुर इस समय प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहां तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री रहा, लेकिन अब यहां भी गर्मी तेजी से बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
आज रायपुर में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।
किस शहर में कितना तापमान, जानिए पूरा हाल
रायपुर में 41.2 डिग्री
बिलासपुर में 40.5 डिग्री
राजनांदगांव में 39.4 डिग्री
दुर्ग में 39.0 डिग्री
जगदलपुर में 38.9 डिग्री
अंबिकापुर में 36.8 डिग्री दर्ज किया गया
आने वाले दिन देंगे कड़ी चुनौती
मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए साफ है कि आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी बरतें और तेज धूप से बचाव के उपाय अपनाएं, क्योंकि इस बार गर्मी सामान्य से ज्यादा असर दिखा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...