कोरोना के बढते असर के बावजूद मोदी सरकार विदेश में पढऩे वाले भारतीय विद्यार्थियों का शैक्षणिक साल खराब नहीं होने देगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में कोरोना के कारण विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों, छात्रों और कामगारों की सहायता के बारे में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में सदस्यों के स्पष्टीकरण पर यह बात कही।
विदेश मंत्री ने कहा कि विदेशों में पढऩे वाले भारतीय छात्रों का मुद्दा बड़ी चुनौती है। सरकार इससे निपटने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि हालांकि काफी छात्र विदेशों से लौट आए हैं और अब उनकी ऑनलाइन क्लास हो रही हैं। सरकार विदेशों में विश्वविद्यायलयों में लौटने वाले छात्रों की मदद भी करेगी। सरकार की कोशिश है कि किसी भी छात्र का शैक्षणिक वर्ष बर्बाद न हो। इसके सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर दूतावासों के सहयोग से प्रयास किया जाएगा।
विदेशों में फंसे श्रमिकों और कामगारों के बारे में कहा कि काफी लोग स्वदेश लौट आए हैं और कुछ लोग अभी लाए जा रहे हैं। इन लोगों को काम देने के लिए इनके कौशल के बारे में पता लगाया जा रहा है कि वह क्या काम कर सकते हैं। इसके बाद राज्य सरकारों तथा नियोक्ताओं की मदद से उन्हें काम दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन देशों में ‘बब्बल’ व्यवस्था के तहत उडानें संचालित नहीं हो पायी या कम संख्या में हुई वहां से लोगों को लाने के लिए इसका विस्तार किया जायेगा। उन्होंने विशेष रूप से सऊदी अरब, जापान , सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात का उल्लेख किया। इससे पहले उन्होंने कहा कि जैसे सरकार ने देश में आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कदम उठाये हैं वैसे ही अब विदेशों में रहने वाले भारतीयों की स्थिति सुधारने के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं। विदेशों से हवाई मार्ग से लोगों को लाने की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तर पर किये जा रहे प्रयासों के तहत प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात , कतर और ओमान के नेताओं के साथ बात की है। विदेश मंत्री ने कहा कि वहां रह रहे लोगों की स्थिति पर चर्चा के लिए उन्होंने खुद कोविड महामारी के दौरान भी कई देशों की यात्रा की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...