Google Analytics Meta Pixel पीलीभीत में कोरोना से जंग: दुकानों में खड़े स्टेच्यू मास्क पहने हैं, ग्राहकों की हो रही है थर्मल स्क्रीनिंग - Ekhabri.com

पीलीभीत में कोरोना से जंग: दुकानों में खड़े स्टेच्यू मास्क पहने हैं, ग्राहकों की हो रही है थर्मल स्क्रीनिंग

पीलीभीत,  पीलीभीत में चौथे लॉकडाउन के दौर में धीरे-धीरे बाजार में रौनक वापस आने लगी है. लेकिन इस बार दुकानें कुछ अलग रंग में दिख रही हैं या यूं कहें कि एक बार फिर से कोरोना से जंग के लिये पीलीभीत तैयार है. लोगों में कोरोना बीमारी के प्रति जागरुकता लाने के लिये यहां दुकानदारों ने एक अनोखी पहल की है. गारमेंट्स की दुकानों पर स्टेचू मास्क पहने खड़े हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित और जागरूक कर रहे हैं. इन दुकानों की फ़ोटो जब वायरल होती है तो यहां के जिलाअधिकारी इन फ़ोटो को ट्वीट करते हैं. दुकानों की फ़ोटो ट्वीट करने के बाद दुकानदारों में जागरूक करने की होड़ मच गई है.

पीलीभीत के पुरनपुर कस्बे से लोगों को जागरूक करने वाली तस्वीर सामने आ रही है. यहां कपड़े की दुकानों पर स्टेचू रंग बिरंगे मास्क लगाये हैं. गारमेंट्स की दुकान पर पहुंचते ही सामने रंग बिरंगे मास्क पहने स्टेचू दिख रहे हैं. अलग-अलग तरह के मास्क भी टंगे हुए हैं. जब ग्राहक दुकान पर आता है और अगर वह मास्क नहीं पहने होता है तो इसे देखकर वह मास्क पहनने के लिये प्रेरित होता है. यही नहीं दुकानदार फ्री में ग्राहकों को मास्क भी दे रहे हैं.

गारमेंट्स की दुकान चलाने वाले ने बताया कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद मास्क बाट रहे हैं और जो मास्क नहीं पहने होता उस पर कार्रवाई भी हो रही है. इस चौथे लॉकडाउन में हम लोगों ने मास्क पर जोर दिया. मेरी दुकान पर बिना मास्क के कोई अंदर नहीं आ सकता. इसके अलावा कपड़ों के साथ ग्राहक को मास्क फ्री दे रहे हैं. हमने हर रंग मास्क बनवाये हैं. स्टेचू को मास्क पहना लोग जागरूक हो रहे हैं.

Read Also  बछवाड़ा में इंदिरा आवास प्रवेक्षिका समेत एक अन्य महिला निकली कोरोना पाॅजिटिव

एक अन्य दुकान पर भी कोरोना के प्रति जागरुकता के लिये दुकानदार कुछ ऐसे ही प्रयास कर रहा है. ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान पर जो भी ग्राहक आ रहा है उनकी कोरोना संक्रमण की जांच चल रही है. उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है, उसके बाद ग्राहकों को सामान बेचा जा रहा है.

दुकान मालिक ने बताया कि हमारी दुकान पर ट्रैक्टर के पार्ट्स बिकते हैं. ज्यादातर लोग यहां गांव से आते हैं, इसलिये उनको और खुद को कोरोना से बचाने के लिये ये इंतजाम किए गए हैं. आने वाले सभी ग्राहक का थर्मल स्क्रीनिंग करते हैं, सैनिटाइज करने के लिये मशीन लगा रखी है,और जिसके पास मास्क नहीं होता उसको मास्क देते हैं.

पीलीभीत कोरोना को इससे पहले भी हरा चुका है. फिलहाल मौजूदा समय में दो बच्चों सहित 31 कोरोना मरीज हैं. जनपद में सभी 31 मरीज प्रवासी हैं. ये दिल्ली, मुम्बई, गुजरात से आये हैं. लेकिन यहां की जागरूक जनता लॉकडाउन के चौथे चरण में कोरोना से निपटने के लिये पूरी तरह से तैयार है. पीलीभीत में लॉकडाउन का पालन कराने के लिय लगातार अलग-अलग प्रयास किये जा चुके हैं. वहीं जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित लगातार मास्क बनवाकर खुद बांट रहे हैं. जिलाधिकारी सोशल डिस्टेन्स और लॉकडाउन के पालन को लेकर जागरूक करने वाली फ़ोटो को अपने ट्वीटर हैंडिल से ट्वीट करते हैं, जिससे लोगों में उत्साह बढ़ता है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

स्किन ग्राफ्टिंग से पलक का सफल पुनर्निर्माण, मरीज को नई दृष्टि

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर दिया है। सड़क दुर्घटना...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *