पीलीभीत, पीलीभीत में चौथे लॉकडाउन के दौर में धीरे-धीरे बाजार में रौनक वापस आने लगी है. लेकिन इस बार दुकानें कुछ अलग रंग में दिख रही हैं या यूं कहें कि एक बार फिर से कोरोना से जंग के लिये पीलीभीत तैयार है. लोगों में कोरोना बीमारी के प्रति जागरुकता लाने के लिये यहां दुकानदारों ने एक अनोखी पहल की है. गारमेंट्स की दुकानों पर स्टेचू मास्क पहने खड़े हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित और जागरूक कर रहे हैं. इन दुकानों की फ़ोटो जब वायरल होती है तो यहां के जिलाअधिकारी इन फ़ोटो को ट्वीट करते हैं. दुकानों की फ़ोटो ट्वीट करने के बाद दुकानदारों में जागरूक करने की होड़ मच गई है.
पीलीभीत के पुरनपुर कस्बे से लोगों को जागरूक करने वाली तस्वीर सामने आ रही है. यहां कपड़े की दुकानों पर स्टेचू रंग बिरंगे मास्क लगाये हैं. गारमेंट्स की दुकान पर पहुंचते ही सामने रंग बिरंगे मास्क पहने स्टेचू दिख रहे हैं. अलग-अलग तरह के मास्क भी टंगे हुए हैं. जब ग्राहक दुकान पर आता है और अगर वह मास्क नहीं पहने होता है तो इसे देखकर वह मास्क पहनने के लिये प्रेरित होता है. यही नहीं दुकानदार फ्री में ग्राहकों को मास्क भी दे रहे हैं.

गारमेंट्स की दुकान चलाने वाले ने बताया कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद मास्क बाट रहे हैं और जो मास्क नहीं पहने होता उस पर कार्रवाई भी हो रही है. इस चौथे लॉकडाउन में हम लोगों ने मास्क पर जोर दिया. मेरी दुकान पर बिना मास्क के कोई अंदर नहीं आ सकता. इसके अलावा कपड़ों के साथ ग्राहक को मास्क फ्री दे रहे हैं. हमने हर रंग मास्क बनवाये हैं. स्टेचू को मास्क पहना लोग जागरूक हो रहे हैं.
एक अन्य दुकान पर भी कोरोना के प्रति जागरुकता के लिये दुकानदार कुछ ऐसे ही प्रयास कर रहा है. ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान पर जो भी ग्राहक आ रहा है उनकी कोरोना संक्रमण की जांच चल रही है. उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है, उसके बाद ग्राहकों को सामान बेचा जा रहा है.

दुकान मालिक ने बताया कि हमारी दुकान पर ट्रैक्टर के पार्ट्स बिकते हैं. ज्यादातर लोग यहां गांव से आते हैं, इसलिये उनको और खुद को कोरोना से बचाने के लिये ये इंतजाम किए गए हैं. आने वाले सभी ग्राहक का थर्मल स्क्रीनिंग करते हैं, सैनिटाइज करने के लिये मशीन लगा रखी है,और जिसके पास मास्क नहीं होता उसको मास्क देते हैं.
पीलीभीत कोरोना को इससे पहले भी हरा चुका है. फिलहाल मौजूदा समय में दो बच्चों सहित 31 कोरोना मरीज हैं. जनपद में सभी 31 मरीज प्रवासी हैं. ये दिल्ली, मुम्बई, गुजरात से आये हैं. लेकिन यहां की जागरूक जनता लॉकडाउन के चौथे चरण में कोरोना से निपटने के लिये पूरी तरह से तैयार है. पीलीभीत में लॉकडाउन का पालन कराने के लिय लगातार अलग-अलग प्रयास किये जा चुके हैं. वहीं जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित लगातार मास्क बनवाकर खुद बांट रहे हैं. जिलाधिकारी सोशल डिस्टेन्स और लॉकडाउन के पालन को लेकर जागरूक करने वाली फ़ोटो को अपने ट्वीटर हैंडिल से ट्वीट करते हैं, जिससे लोगों में उत्साह बढ़ता है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...