Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 26 मई राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 26 मई राशिफल 2020

मेष- आज के दिन लाभ तो होगा ही लेकिन स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी रह सकती हैं. शोध का कार्य करने वाले लोगों के लिए यह समय अच्छा है. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन ऑफर को स्वीकार करने से पहले अपने वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है कोई बहुत बड़ा बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है. विद्यार्थियों को ज्ञान में कहीं कोई कमी नहीं रखनी है. सेहत में किसी रोग के चलते आप दवाइयों का सेवन करते है तो आज दवाओं का प्रयोग करने से पहले उसकी एक्सपॉयरी डेट अवश्य देख लें. पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा.

वृष- आज के दिन स्वास्थ्य संबंधित बातों को लेकर मन परेशान रहेगा. ग्रहों की स्थिति को देखकर आपको सलाह दी जाती है कि बहुत अधिक चिंता करने से बचना चाहिए, अन्यथा यह चिंता तनाव को बढ़ा सकती है. कार्य में टेक्नॉलजी का प्रयोग करते हुए कार्य समय पर पूरा हो इस बात पर ध्यान दें. व्यापारियों को षड्यंत्र के प्रति सजग रहना होगा हो सकता है, कोई आपका निजी व्यक्ति व्यापारिक मामलों में आपको नुकसान पहुंचा दें. खान-पान में पोषक तत्वों की कमी से होने वाले रोग दस्तक दे सकते हैं. परिजनों का सहयोग मिलने से सभी महत्वपूर्ण कार्य सरलता पूर्वक संपन्न होंगे.

मिथुन- आज के दिन अन्य दिनों की तुलना में अच्छा दिन बीतने वाला है साथ ही मन में प्रसन्नता भी रहेगी. मानसिक समस्या धीरे-धीरे सुलझती हुई नजर आ रही है. कर्मक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्य की सराहना होगी, साथ ही कार्य को लेकर प्लानिंग भी कर सकते है. करियर में उन्नति के मार्ग भविष्य में दिखाई देंगे. बिजनेस में जैसा आपने सोच रखा है, आज उसी दिशा में लाभ मिलने की संभावना बन रही है. स्वास्थ्य में कान संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं. परिवार में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे, जिसमें पिता के साथ चर्चा अवश्य करनी चाहिए उनकी महत्वपूर्ण राय को फॉलो करें.

कर्क – आज के दिन मन में नवीन विचारों का आगमन होगा. आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे. सोचे गए कार्य भी कुछ हद तक पूरे होते दिखाई दे रहें हैं, वर्तमान समय में धैर्य रखते हुए हनुमान जी की उपासना करें. ऑफिशियल कार्यों में कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा. जो व्यापारी खाने-पीने से संबंधित कारोबार करते हैं, उनको लॉकडाउन के चलते जीवन में जो समस्याएं चल रही थी, वह खत्म होती नजर आ रही है. सेहत में लीवर के मरीज हाइजेनिक का विशेष ध्यान रखें. पारिवारिक माहौल आनंदमय रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ मौज-मस्ती करना चाहिए.

Read Also  आज का राशिफल

सिंह- आज के दिन कल की तरह कार्यों को लेकर एक्टिव तो रहना है लेकिन उतना ही वर्क लोड लें, जितने की आवश्यकता हो जरूरत से अधिक वर्क लोड मानसिक तनाव का कारण बन सकता है. जिन लोगों ने शेयर मार्केट में पैसा लगा रखा है, उनको शुभ सूचना मिलने की संभावना है लेकिन वहीं दूसरी ओर जो लोग पैसा लगाने की सोच रहे हैं उनको कुछ समय के लिए रुक जाना चाहिए. जिन लोगों की महिला बॉस हैं उनको उनका सम्मान करना चाहिए. स्टेशनरी का कारोबार करने वालों को लाभ होगा.  हेयर लॉस जैसी प्रॉब्लम होने की आशंका है. घर में पौधे लाकर लगाने चाहिए.

कन्या- आज के दिन पहले जिन कामों में बहुत समय लग रहा था वह आज समय पर पूरे होते दिखाई दे रहे हैं, जिससे मन भी हर्षित रहने वाला है. जो लोग टारगेट बेस्ड काम करते हैं उनको आज प्रयास करने चाहिए, उनको इस ओर लाभ मिलने की संभावना है. कल की तरह आज भी आपको सलाह दी जाती है कि क्रोध को कार्य से अलग रखना ही आपके लिए बेहतर साबित होगा. व्यापार को ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए प्लानिंग करने का सही समय है. स्वास्थ्य में मानसिक तनाव परेशानियों का कारण होगा. परिवार में कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

तुला- आज के दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर इरिटेट होना या तीखी प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं है. मन और दिमाग बहुत शांत रखते हुए, अपने काम करने चाहिए. किसी की कड़वी बात का जवाब कठोरता से न दें. ऑफिस में अपने कार्य से दूसरों को प्रभावित करने के लिए समय उपयुक्त है, इसलिए इधर-उधर की बातों से समय बर्बाद न करें. किताबों का कारोबार करने वालों को शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. विद्यार्थी वर्ग आज पढ़ाई से भटक सकते हैं इसलिए माता उनकी पढ़ाई पर ध्यान देते हुए उनका मार्गदर्शन करें. हेल्थ में त्वचा संबंधित दिक्कतों के प्रति सचेत रहें. किसी गरीब परिवार की मदद करें.

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक- आज के दिन धार्मिक मानसिकता बनानी होगी. किसी गरीब परिवार को अपनी क्षमतानुसार भोजन की व्यवस्था करें. ऑफिस में कार्यरत लोगों को बॉस की बात को प्राथमिकता देनी चाहिए. आज उनकी बातों को इगनोर करना मंहगा पड़ सकता है. टेलिकम्यूनिकेश का व्यापार करने वालों के लिए दिन छोटे-मोटे लाभ से भरा रहने वाला है. विद्यार्थी वर्ग पिता के गाइड लाइन को मानते हुए पढ़ाई पर ध्यान दें. सेहत की बात करें तो हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा. घर में कोई नई वस्तु  जैसे – टीवी. फ्रिज , व एसी आदि खरीदने का आज प्लान बना सकते हैं. जीवनसाथी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.

धनु- आज के दिन आने वाली योजनाओं पर काम करना चाहिए, क्योंकि दिन प्लानिंग का है. आपके द्वारा की गई प्लानिंग सफल होगी, जो लोग विदेशी कंपनियों में कार्यरत है उनको भी शुभ समाचार मिलने की संभावनाएं बनी हुई है. कॉस्मेटिक्स के व्यापारियों को आज कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है. नींद न पूरी होने की वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आएगी इसलिए भरपूर नींद लेना आपकी सेहत के लिए बेहद आवश्यक है. पूरे परिवार के साथ बैठकर गपशप कर सकते हैं. जिससे परिवार के सभी लोग प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. किसी गरीब महिला को दूध का दान देना उत्तम रहेगा.

मकर- आज के दिन मनोरंजन के साथ समय व्यातीत करना होगा. पिछले कई दिनों से जो व्यस्तता चल रही थी उसे कम करते हुए आज आराम को महत्व दें. कल की ही तरह आज भी किसी के साथ कम्युनिकेशन गैप बिल्कुल नहीं बनानी है. व्यापारियों को अपने सरकारी कामों को निपटाने में अधिक ध्यान देना चाहिए यदि कोई उनके कार्य रुके हुए हैं तो उसे आने वाले दिनों में पूरा करने की योजना बनानी होगी. सेहत की दृष्टि से दिन सामान्य रहने वाला है. घर में रहते हुए अपने मनपसंदीदा कार्यों को महत्व दें. मित्रों से फोन पर बात कर उनका हाल-चाल लें.

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ- आज के दिन किसी कारण वश विवाद हो जाता है, तो विवादों को हवा न देते हुए तो उसे खत्म करने का प्रयास करना चाहिए, आपका एक छोटा-सा प्रयास बढ़ती दूरियों को कम कर सकता है. कार्य के प्रति आपका पैशन देखने को मिलेगा घर पर रहते हुए भी कर्मक्षेत्र में सक्रिय रहेंगें. व्यापारियों के लिए दिन शुभ है ग्रहों के अनुसार उनको अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है. सेहत में सिर का ध्यान रखना होगा, क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके सिर पर चोट लगने के संकेत दे रही है. यदि आप टू व्हीलर वाहन चलाते हैं, तो हेलमेट का प्रयोग करना न भूलें.

मीन- आज के दिन धार्मिक गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर देना चाहिए. सकारात्मक लोगों से जुड़े, उनके द्वारा बताए गए महत्वपूर्ण प्रेरणा स्रोत बातों को आत्मसात करना उत्तम रहेगा. सहकर्मियों के साथ कार्य की रूपरेखा पर चर्चा होने की संभावना है. जो लोग इलेक्ट्रानिक से रिलेटेड बिजनेस करते हैं उनके लिए दिन मुनाफा भरा रहने वाला है. हेल्थ के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है. मौसम के बदलाव के चलते फीवर आने की आशंका है. घर में पानी की लाइन व टैब से संबंधित कोई समस्या चल रही है तो प्लम्बर को बुला कर उसे ठीक करा लें. लगातार पानी का क्षरण ठीक नहीं है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *