Google Analytics Meta Pixel बंद नल-जल योजनाओं को क्रियाशील बनाने विशेष अभियान संचालित करें: परदेशी - Ekhabri.com

बंद नल-जल योजनाओं को क्रियाशील बनाने विशेष अभियान संचालित करें: परदेशी

पीएचई सचिव ने जिले के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर पेयजल स्थिति की समीक्षा की
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी और जल जीवन मिशन संचालक एस. प्रकाश ने जिला स्तरीय अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर राज्य के ग्रामीण अंचल में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की। अधिकारियों से पेयजल योजनाओं की क्रियाशीलता के बारे में उन्होंने एक-एक कर जिलावार जानकारी ली। अधिकारियों को पेयजल स्रोतों की स्थिति का निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में नल-जल योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विशेष रूप से समीक्षा की गई। सचिव श्री परदेशी ने कार्यपालन अभियंताओं को कतिपय कारणों से बंद नल-जल योजनाओं को विशेष अभियान संचालित कर क्रियाशील करने के निर्देश दिए। सचिव श्री परदेशी ने कहा कि वर्तमान समय में ग्रामीण अंचल में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल योजनाओं की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखने के लिए विभाग के मैदानी अमले को अलर्ट करने के भी निर्देश दिए।
नल-जल योजनाओं को आगामी 15 दिवस के भीतर क्रियाशील करें
सचिव श्री परदेशी ने कहा कि बंद नल-जल योजनाओं को आगामी 15 दिवस के भीतर क्रियाशील कर इसकी रिपोर्ट भी मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता को प्रस्तुत करना संबंधित जिलों के कार्यपालन अभियंताओं की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता को पेयजल योजनाओं की स्थिति की समीक्षा हर पखवाड़े करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल समस्यामूलक इलाकों में पेयजल की आपूर्ति की व्यापक तैयारी की जानी चाहिए। उन्होंने हैण्ड पम्पों, स्थल एवं नल-जल योजनाओं के रख-रखाव एवं मरम्मत के लिए आवश्यक सामग्री तथा मोबाइल संधारण वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
निविदाओं की अद्यतन स्थिति एवं कार्यादेश संबंधी विस्तृत जानकारी ली
सचिव श्री परदेशी ने बैठक में जल-जीवन मिशन के अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त योजनाओं की निविदाओं की अद्यतन स्थिति एवं कार्यादेश संबंधी विस्तृत जानकारी ली और कार्यादेश शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य में पूर्व से संचालित 4907 नल-जल योजनाओं जिसमें रेट्रोफिटिंग के कार्य की आवश्यकता है। ऐसी योजनाओं को प्राथमिकता से प्रशासकीय स्वीकृति जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से प्राप्त कर निविदा कार्य पूर्ण कर कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। श्री परदेशी ने स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र एवं पंचायत भवनों में रनिंग वाटर के कार्यों को पंचायत के माध्यम से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अब तक पूर्ण कार्यों को भारत सरकार की विभागीय वेबसाईट में दर्ज करने के भी निर्देश दिए।
कांकेर और रायगढ़ जिले में जल-जीवन मिशन के कार्यों के कार्यादेश जारी
बैठक के दौरान सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने कांकेर और रायगढ़ जिले में जल-जीवन मिशन के कार्यों के कार्यादेश जारी होने पर बधाई देते हुए सराहना की। मिशन संचालक श्री एस. प्रकाश ने बैठक के दौरान जल गुणवत्ता परीक्षण में अब तक दर्ज प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और अब तक जांच किए गए स्त्रोतों की जानकारी अप्रैल माह 2021 के प्रथम सप्ताह तक वेबसाईट में दर्ज करने के निर्देश दिए। पंचायतों को फील्ड टेस्ट किट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ सभी पंचायतों में 5 महिलाओं को टेस्टिंग संबंधी प्रशिक्षण देने के निर्देश और इसकी जानकारी वेबसाईट पर दर्ज करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख अभियंता टी.जी. कोसरिया, मुख्य अभियंता श्री ए.के. साहू एवं अतिरिक्त मिशन संचालक एफ.एम. मंडलोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

103 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का भूमिपूजन, रायपुर में बड़ा विकास कदम

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 06 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ खामोश

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 05 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं।...